दिल्ली गैंगरेप: पीड़िता की मां ने अदालत से मांगा इंसाफ

delhi-gangrape-mother-demands-justiceनई दिल्ली। वसंत विहार में गैंगरेप पीड़ित पैरामेडिकल छात्रा की मां ने शुक्रवार को साकेत कोर्ट के समक्ष कहा, मेरी बेटी को जल्द से जल्द इंसाफ दो। जब तक मेरी बेटी के हत्यारों को सजा नहीं मिलेगी, उसकी बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना के समक्ष पीड़िता की मां ने अपने बयान दर्ज कराए। मामले में आरोपी विनय शर्मा, पवन और अक्षय ठाकुर के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। आरोपी मुकेश के अधिवक्ता ने पीड़िता की मां से जिरह करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता की मां ने अदालत के समक्ष दिए अपने बयानों में कहा कि उनकी बेटी देहरादून से पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। दिसंबर, 2012 के पहले सप्ताह में छुट्टी पर आई थी।

घटना वाले दिन उसने बताया था कि दोस्त के साथ बाजार जा रही है और कुछ सामान खरीदने के बाद फिल्म देखने जाएगी। वह घर से शाम चार बजे दोस्त के साथ निकली थी। रात नौ बजे वह घर नहीं लौटी तो उसने बेटी को फोन किया, मगर फोन बंद था। रात 11 बजे अचानक पुलिस ने फोन करके सफदरजंग अस्पताल बुलाया। वह पति व बेटे के साथ अस्पताल पहुंचीं तो बेटी आइसीयू में दाखिल थी।

error: Content is protected !!