मुख्यमंत्री गहलोन ने उत्तराखंड का हवाई सर्वे किया

1043993_429197617178856_71231697_nराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोन ने शुक्रवार को उत्तराखंड का हवाई सर्वे किया और कहा कि इस मौके पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए, यह वक्त पीडितों की मदद का है, हमारा प्रयास होना चाहिए कि इस आपदा के वक्त कोई मरने न पाए। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज देहरादून पहुंचकर उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि यहां राहत कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आयेगी। न भारत सरकार से आयेगी, न हमारी सरकार से और ना ही उत्तराखण्ड सरकार से। यह राष्ट्रीय आपदा की तरह है और ऎसे वक्त में धन नहीं देखा जाता। लक्ष्य एक ही होता है कि एक इंसान की जान कैसे बचे, वह बचनी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मीडिया कर्मियों से खुलकर बातचीत में विशेष रूप राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

error: Content is protected !!