गहलोत पर लगाये करोडों रू के भ्रष्टाचार के आरोप

kirit someya 01अजमेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के सह-प्रभारी एवं पूर्व सांसद श्री किरीट सोमैया ने आज भा.ज.पा. शहर जिला अजमेर की एक आवश्यक बैठक स्वामी कॉम्पलेक्स में ली।
जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में घोटालों व भ्रष्टाचार का पौधारोपण से लेकर आज विशाल वृक्ष बनाने का श्रेय कांग्रेंस सरकार को जाता है हर पांच सात दिन में नया घोटाला जनता को लूटने की नयी नयी तरकीबे फिर चाहें वो खाद्य पदार्थो के दाम हो या पेट्रोल डीजल के। जनता को गुमराह करने के लिये प्रधानमंत्री केबिनेट की बैठक बुलवाते हैं जांच का भरोसा देकर मामला ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाता है। सी.बी.आई. सरकार की कटपुथली बनकर काम कर रही है। राज्य की गहलोत सरकार ने घोटालों के नये आयाम स्थापित किये है। घोटालें इस कदर है कि यदि गिनाने बैठाया जाये तो आने वाले पांच साल भी कम पड़ेगें। भारतीय जनता पार्टी ने तय किया हैं कि कांगें्रस सरकार के घोटाले जनता के बीच ले जायेगें और आने वाले चुनावों में राजस्थान में वसुन्धरा राजे तथा केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भा.ज.पा. सरकार बनायेगी एवं जनता को कांग्रेंस सरकार के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिये कार्यकर्ताओं को कमर कसने का आव्हान किया।
श्री सोमैया ने अजमेर में कांग्रेंस के शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटालों के विभिन्न मामलों को तथ्यात्मक रूप से संग्रहित कर जनता के बीच में ले जाने के लिये वरिष्ठ भाज.पा. नेता धर्मेश जैन के संयोजन में एक समिति का गठन किया। समिति में सर्वश्री अरविन्द यादव, वी.एन. जोशी, अरविन्द शर्मा गिरधर, तुलसी सोनी, शरद गोयल सदस्य होगें।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भा.जपा. का एक एक कार्यकर्ता आने वाले 100 दिन आम जनता के बीच में दे और नया राजस्थान व नया हिन्दुस्तान बनाने की तैयारी के दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़े निश्चित देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।
विधायक वासुदेव देवनानी ने अजमेर में जिला पुलिस मुख्यालय, मा.शि.बो., न्यायपालिका में तथा नगर सुधार न्यास में व्याप्त भ्रष्टाचार के विभिन्न प्रकरणो पर जानकारी दी।
बैठक में प्रदेश मंत्री एवं विधायक अनिता भदेल, उपमहापौर अजीत सिंह राठौड़, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व शहर अध्यक्ष पूर्णाशंकर दशोरा, शिवशंकर हेड़ा, प्रो. बी.पी. सारस्वत, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, कैलाश कच्छावा, मण्डल अध्यक्ष घीसू गढ़वाल, आनन्द सिंह राजावत, नरपत सिंह, डॉ. प्रियशील हाड़ा, कमला गोखरू, विनिता जैमन, जयकिशन परवानी, राजकुमार लालवानी, रमेश मारू, इब्राहीम फक्कर, शफी बक्श, स्टिीफन सेमसन, राकेश डीडवानिया, जे.के. शर्मा, सम्पत सांखला, मुकेश वर्मा, राजेश घाटे, महेश शर्मा, मुकेश वर्मा, सोहन वर्मा सहित अनेक भा.ज.पा. कार्यकर्ता मौजुद थे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती किरण माहेश्वरी बुधवार दिनांक 03 जुलाई को अजमेर आयेगी तथा इस अवसर पर वह स्थानीय रेम्बुल रोड़ शिव मंदिर पर शहर भा.ज.पा. द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेगी। बैठक में भा.जपा. जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विशेष एवं स्थाई आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष व वरिष्ठ भा.ज.पा. नेताओं सहित मीडिया, आई.टी., आर.टी.आई, सी.ए. प्रकोष्ठों के संयोजक भाग लेगें।
-जितेन्द्र कुमार मित्तल
अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ
मो. 9828528512
error: Content is protected !!