कलेक्टेªट में जनसुनवाई

अजमेर। सुनवाई के अधिकार अधिनियम के तहत जिला कलेक्टेªट में प्रत्येक शुक्रवार को हो रही जनसुनवाई के तहत आज ई-सुगम के 10, सुनवाई के 25 समेत कुल 35 मामलों की सुनवाई की गई। कलेक्टेªट सभागार में जनसुनवाई के दौरान यूआईटी, जिला परिषद, नगरनिगम, पुलिस, एवीवीएनएल, शिक्षा एवं सहकारिता विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण एवं उनकी जांच के लिए प्रार्थना पत्रा लेकर सुनवाई की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह राठौड ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को जनता की समस्याओं का सवेंदनशीलता से त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आशागंज स्थित कच्चीबस्ती के नियमन, कैलाशनाराण जोशी के भूखंड के नियमन, रिटायर्ड पशुपालन विभाग के कर्मचारी अनोखीलाल के वेतन एवं पैंशन भुगतान, अतिक्रमण, विद्युत कनेक्शन नहीं देने समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!