कार्ड के आधार पर कार्य का मुल्यांकन

HSyaadavअजमेर। कॉरपोरेट जगत की तर्ज पर अजमेर नगर निगम अब अपने कर्मचारियों और अधिकारियो के कार्य का मुल्यांकन करने की योजना बना रहा है। निगम में जल्द लागू की जाने वाली प्रोत्साहन कार्ड योजना के तहत निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों और अधिकारियो को काम के आधार पर विभिन्न रंग के कार्ड जारी किये जायेंगे।
नगर निगम के अधिकारियांे और कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो और इस का लाभ अजमेर की जनता को मिले इसके लिए ही निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने कार्य मूल्यांकन के लिए कार्ड सिस्टम को लागू करने का निर्णय लिया है। यादव के अनुसार बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियो को हरा कार्ड जारी किया जाएगा और सामान्य काम करने वालो को पीला कार्ड मिलेगा। वहीं बेहद खराब काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियो को रेड कार्ड जारी किया जाएगा। जो अपने आप में आगामी अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी और संकेत होगा।
यादव अपनी इस योजना को लेकर उत्साहित है। उन्हें लगता है की यदि योजना सफल रही तो इस का लाभ निगमकर्मियो और शहर की जनता को मिलेगा। यादव मानते है की इस योजना से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। लेकिन निगम के कर्मचारी यादव की बात से इत्तेफाक नहीं रखते है। उनका मानना है की यह योजना कर्मचारियों के हितो को प्रभावित करेगी और अधिकारी इस योजना का दुरूपयोग कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए कर सकते है। निगम के कर्मचारी नेताओ का मानना है की इस योजना को लागू करने से पहले उन्हें विश्वास में लिया जाये और अधिकारियो और कर्मचारियों की एक सयंुक्त कमेटी को मूल्यांकन का अधिकार दिया जाये
निगम में यह योजना जल्द लागू कर दी जाएगी। लेकिन सवाल यह है की क्या कर्मचारी और अधिकारी इस योजना को स्वीकार कर पाएंगे।

error: Content is protected !!