स्वामी विवेकानन्द सार्धशती के उपलक्ष में विविध कार्यक्रम

swami-vivekananda thumbअजमेर। स्वामी विवेकानन्द सार्धशती के उपलक्ष में दिनांक 12 जनवरी 2013 से 12 जनवरी 2014 तक के अन्तर्गत पुरे भरत में वर्षभर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें शोभायात्रा, सूर्यनमस्कार महायज्ञ प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, युवा दम्पत्ति शिविर, किशोरी प्रबोधन शिविर, मातृसम्मेलन, प्रबुद्ध महिला सम्मेलन आदि इसी कड़ी में महिलाओं के सवंर्धिनी आयाम के अन्तर्गत अजमेर में महिलाओं का एक विशाल कार्यक्रम शक्ति सम्मेलन रविवार दिनांक 15 दिसम्बर 2013 को दोपहर 2ः30 बजे से आजाद पार्क में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्यवक्ता श्रीमती अल्का ईमानदान, अखिल भारतीय सह सवंर्धिनी  प्रमुख बेलगाम (कर्नाटक), मुख्य अतिथि रेख दबे, अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी एवं अध्यक्षा श्रीमती कविता अग्रवाल व्याख्याता रहेंगी। र्काक्रम में शक्ति नृत्य गीत प्रस्तुत किये जायेगें।
शक्ति सम्मान के अन्तर्गत अजमेर की विशिष्ट क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। जिनमें सुश्री राजकुमारी राठौड़, सुश्री उषा गुप्ता, श्रीमती प्रेमलता जैन एवं दुर्गेष सांखला प्रमुख है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उर्मिला आर्य करेंगी।
-श्रीमती लीला मणी, संवर्धिनी प्रमुख, मो. 9785293088

error: Content is protected !!