राजस्थान सुराज और विकास के पथ पर: किरण

kiranजयपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी नें वसुंधरा राजे के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर राजस्थान की जनता को बधाई दी है। किरण ने कहा कि आज से राजस्थान सुराज और विकास के नए पथ पर आगे बढ़ेगा। राजस्थान देश की आर्थिक गतिविधियों एवं रोजगार सृजन का एक बड़ा केन्द्र बनेगा।
किरण नें कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता लोकसभा चुनावों में भी दोहराई जाएगी। भाजपा संसद में स्पष्ट बहुमत एवं काग्रेंस मुक्त भारत के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। 15 दिसम्बर को सरदार पटेल की एकता प्रतिमा के लिए की जा रही मेराथन दौड़ युवाशक्ति में राष्ट्रवाद को प्रबल करेगी। आगामी चुनाव विश्व शक्ति भारत के लिए समर्पित सक्षम नेतृत्व एवं दुर्बल एव निराश भारत की तस्वीर गढ़ने वाले अक्षम नेतृत्व के मध्य चुनाव है।

error: Content is protected !!