कैलाश सोनी बने केकड़ी सर्राफा संघ के अध्यक्ष

kailashकेकड़ी। केकड़ी सर्राफा व्यापार संघ ने एक सभा आयोजित कर सर्वसम्मति से संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुये सर्राफा व्यवसाई कैलाश चन्द्र सोनी (जैन) को संघ का अध्यक्ष बनाया। संघ की कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियो में मंत्री विजय कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष किशन लाल गर्ग, मानद सदस्य प्रकाश चन्द नाहटा, गोपाल चन्द सोनी,पवन कुमार सोनी व नवीन हरवानी को बनाया गया। गौरतलब हैं कि सर्राफा संघ के पूर्व अध्यक्ष मोडूलाल सोनी का पिछले दिनो निधन हो जाने से संघ के अध्यक्ष पद का रिक्त हो गया था।

लौहार समाज की कार्यकारिणी गठित
अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल लौहार समाज की बैठक सोमवार को यहां बघेरा रोड़ स्थित मेंहदीपुर बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज की कार्यकारिणी का विस्तार कर अनेक पदों पर समाज के लोगों को मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के अनुसार दुर्गालाल लौहार को संरक्षक,त्रिलोकचंद पांचाल को सभाध्यक्ष,सोहन पांचाल को उपसभाध्यक्ष, रामलाल पांचाल को अध्यक्ष, अशोक पांचाल,लादू पांचाल,धनराज पांचाल,हेमराज पांचाल तथा संपत पांचाल को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार पांचाल को मंत्री, राधेश्याम पांचाल को उपमंत्री, भंवरलाल पांचाल को कोषाध्यक्ष, मदन पांचाल को सहकोषाध्यक्ष, दुर्गालाल पांचाल,प्रहलाद पांचाल,भागचंद पांचाल, भंवर पांचाल, लादू पांचाल तथा राजकुमार पांचाल को प्रचारमंत्री,बिरदीचंद पांचाल,ओमप्रकाश पांचाल,पुखराज पांचाल,प्रहलाद पांचाल तथा श्याम पांचाल को सामाजिक संगठन मंत्री,रामरतन पांचाल,धनराज पांचाल,सत्यनारायण पांचाल,भंवरलाल पांचाल,गोपाल पांचाल,जगदीश पांचाल,रमेशचंद पांचाल तथा बजरंग पांचाल को सदस्य मनोनीत किया गया हैं।

बजरंग दल की बैठक सम्पन्न
बजरंग दल केकड़ी की बैठक सोमवार को यहां 4यावर रोड़ स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक में बजरंग दल के नगर संयोजक हेमराज सैनी ने बजरंग दल के बारे में प्रकाश डाला व बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक पप्पू प्रजापत ने गौरक्षा के लिए हर समय तैयार रहने के लिए कहा। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक दशरथ साहू ने बजरंग दल नगर शाखा के वार्ड सं2या 4 के लिए इन्द्रपाल चौधरी को संयोजक नियुक्त किया। इस अवसर पर बैठक में अनुराग वैष्णव, राजकुमार लुहार, संजय लुहार, शिवराज मराठा, पूखराज चौधरी, अमरचंद, गौरी शंकर लुहार, राहूल लौहार, हिम्मत सिंह लौहार, गोविन्द वैष्णव, गुलशन सैन, नीरज नायक, रवि लौहार, किशन सेन, सांवरलाल, रामावतार चौधरी, कैलाश माली, स8ाू सैनी, किशन खटीक, भैरू खटीक, मेघराज कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्रह्म की प्राप्ति-भ्रम की समाप्ति-बहन शांति
30-12-1330-12-13-2इंसान अगर ब्रह्म को जान जाता है तो उसके सारे भ्रम समाप्त हो जाते है ब्रह्म का ज्ञान सिर्फ सदगुरू की कृपा द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। यह उद्गार बहन शांति ने अजमेर रोड़ स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किए।
निरंकारी सत्संग मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि बहन आशा ने कहा कि जब तक प8ाा पेड़ से जुड़ा रहता है तब तक ही वह हरा भरा रहता है लेकिन जब टूट जाता है तो वह सड़-गल जाता है, ठीक इसी प्रकार इंसान अगर परमात्मा से जुड़ा हुआ है और हर पल प्रभु परमात्मा का ध्यान करता है तो वह हमेशा आनंदित रहता है। सत्संग मां स्वरूत होती है जिस प्रकार मां अपने बच्चे के लालन-पालन मेें किसी प्रकार की कमी नहीं रखती उसी प्रकार इंसान सत्संग रूपी मां की गोद में बैठकर अपना जीवन सुधार सकता है। सत्संग से इंसान का विवेक जागृत होता है बुद्धि उज्जवल होती है, मन शांत चित रहता है, चित परमात्मा में लगता है जिस घर मेें सत्संग और प्रभु सुमिरन, बड़ों का सम्मान होता है वह घर स्वर्ग समान होता है। सत्संग के दौरान तनुजा, लक्ष्मण धनजानी, संगीता, रिक्की टेवानी, हनुमान, गौरव, मोहित, सुरेश खत्री, रेश्मा रंगवानी सहित अन्य ने गीत व विचार प्रस्तुत किये। सत्संग का संचालन आशा रंगवानी ने किया।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!