डिस्कॉम कर्मचारियों ने जाने सड़क सुरक्षा के उपाय

AVVNL thumbअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को सड़क सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। इस संबंध में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता निगम के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत ने की।
राज्य सरकार के निर्देषानुसार जिले में चलाए जा रहे 25 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को डिस्कॉम मुख्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में निगम के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं को रोकने मे आम नागरिक की भागीदारी जरूरी है। वे एक दूसरे को सडक सुरक्षा के प्रति षिक्षित करें तथा उसे दैनिक जीवन में अपनाएं। उन्होंने छात्रांे में सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता को जरूरी बताते हुए कहा कि विद्यालयों मे भी सप्ताह में एक दिन सडक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जानी चाहिए।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला परिवहन अधिकारी श्री वीरेेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सडक सुरक्षा हमारे देष में प्रमुख सामाजिक चिंता के रूप में उभर रही है। राज्य सरकार ने इस वर्ष सडक सुरक्षा सप्ताह की थीम ‘‘जब भी आप सडक पर रहे, हमेषा कहे ‘पहले आप’’। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी स्लाईड प्रदर्षन के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि वाहनों में सुरक्षात्मक उपकरण लगाने, सडकों का रखरखाव उचित रूप से करने, आम जन को सडक सुरक्षा के प्रति षिक्षित करने, बसों में एवीएस सिस्टम लगाने से सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने रोड़ सिग्नल, रोड़ साईन एवं रोड़ सेंस की जानकारी भी दी।
श्री राठौड ने बताया कि सरकार ने सातों संभाग मुख्यालयांे पर सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए मोबाईल वेन भी लगाई है। प्रयास यही है कि सडक दुर्घटनाओं में कमी आए। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष देष में करीब 1.50 लाख लोग सडक दुर्घटनाओं में मारे जाते है। इसमें कमी लाना जरूरी है।
संगोष्ठी में प्रमुख यातायात चिन्हों, चेतावनी चिन्हों तथा सूचनात्मक चिन्हों की भी जानकारी दी गई।
संगोष्ठी में निगम की सचिव (प्रषासन) प्रियंका जोधावत ने भी कर्मचारियों को ंसडक सुरक्षा उपायों पर आपस में बातचीत करने तथा लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने यातायात विभाग द्वारा डिस्कॉम में संगोष्ठी आयोजित किए जाकर कर्मचारियों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने पर आभार प्रकट किया।
संगोष्ठी में जिला परिवहन अधिकारी श्री सुधीर बंसल, टीए टू एमडी श्री मुकेष बाल्दी सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!