


अजमेर। आज इस समय को हम जी भर के जीलें क्योंकि कल पता नहीं हम कहां हो, ये समां, ये साथ हमें मिल पाए या नहीं, कुछ ऐसे ही भावुक उद्गार के साथ कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों ने कक्षा बारह को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के प्रारम्भ में तिलक लगाकर एवम् फूल देकर विद्यार्थियों का स्वागत किया । स्कूल चले हम पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उन्हें बचपन के उन दिनों की याद दिलाई जब उन्होंने ‘‘संस्कृति द् स्कूल’’ में कदम रखा था । तत्पष्चात् मैनेजमेन्ट तथा विद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्कार्फ, गिफ्ट तथा मग दिए गए । अपने – अपने टाइटल्स सुनकर सभी विद्यार्थी मस्ती से झूम उठे । संगीतमयी लघु नाटिका ने उस समय सबको भावुक कर दिया जब बिछड़ने के दर्द को दिखाते हुए ये सन्देष दिया गया कि विद्यालय में बिताए गए ये अविस्मरणीय क्षण कभी भुला नहीं पाऐगें । तत्पष्चात् कक्षा बारह के विद्यार्थियों ने विद्यालय, षिक्षकों तथा विभिन्न अवसरों से जुड़े अपने संस्मरण एवम् अनुभव बताए ।
कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य ले. कर्नल ए.के. त्यागी (रिटा.) ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आषीर्वाद दिया । विद्यालय के चेयरमैन श्री सीताराम जी गोयल ने प्रतिस्पर्धा के इस युग में सभी को मेहनत करके ‘‘संस्कृति द् स्कूल’’ का नाम रोषन करने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय की वाइस हैडगर्ल तथा हैड ब्वाय ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा)
प्राचार्य