अशोक भारद्वाज को पी.एच.डी. उपाधि

Ashok Bhardwazअजमेर। अशोक भारद्वाज, मूल्यांकन अधिकारी, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर ने इतिहास विषय में पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की है।
इन्होंने अपना शोध प्रबंध प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां (500 से 1200 ई.) विषय पर प्रोफेसर कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रोफेसर, इतिहास एवं भारतीय संस्कृति विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के निर्देशन में पूर्ण किया।
श्री भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत शोध प्रबंध के अन्तर्गत विवेच्य काल के अन्तराल में प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों की पारस्परिकता एवं अन्तसूत्र्रबद्घता का, उसकी सूक्ष्मताओं एवं जटिलताओं के साथ ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में उन्मीलित करने का सम्यक् सार्थक एवं नवीनतर प्रयास किया गया है।

error: Content is protected !!