सुरेश कुमार हथकरघा बुनकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम

Suresh Kumarअजमेर। केकडी के काजीपुरा गांव के हथकरघा बुनकर श्री सुरेश कुमार ने आयुक्त उद्योग राजस्थान द्वारा जयपुर में गत 28 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 21 हजार रूपए नकद एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री वाई एन माथुर के अनुसार राज्य सरकार द्वारा राज्य के हथकरघा सहकारी समितियों व व्यक्तिगत बुनकरों को हथकरघा उत्पाद में गुणवत्ता एवं प्रतिस्पर्घात्मक वृद्घि हेतु प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमे केकडी के हथकरघा बुनकर श्री सुरेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013-14 में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हथकरघा बुनकर श्री सुरेश कुमार के उत्कृष्ट उत्पाद ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

error: Content is protected !!