स्वतंत्रता दिवस बड़ें हर्षोल्लास से मनाया

s1s2अजमेर। स्थानीय द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोढ़ा हवेली, नया बाजार में स्वतंत्रता दिवस बड़ें हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने मुख्य अतिथि संाई नक्षत्र के श्री राधेश्याम जी शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि महोदय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी दी गई। कृतिका समूह द्वारा प्जे भ्ंचचमदे व्दसल पद प्दकपं……….. गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
राखी एण्ड ग्रुप द्वारा लंदन देखा पेरिस देखा……………, ईशा एण्ड टीशा ग्रुप द्वारा देश रंगीला रंगीला……….. तथा चेलेन्जर ग्रुप ने सुनो गौर से दुनियां वालों…………. व इण्डियन गर्ल्स ने वन्दे मातरम्…………. गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर देश के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया गया। भानू एवं प्रिया ने आई लव माई इण्डिया………….., साक्षी एण्ड ग्रुप ने लंदन में इण्डिया को बोल बाला…………….. पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी जी, नेहरू जी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू आदि देश भक्तों की जीवंत झांकियाँ भी प्रस्तुत की गई। छोटे-छोटे बच्चों के मुख के देश भक्ति से ओत-प्रोत कविताओं को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गये।
मुख्य अतिथि महोदय ने सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन करने हेतु उन्हें पुरस्कार प्रदान किये। अंत में प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
प्राचार्या 
error: Content is protected !!