भारत विकास परिषद् की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता सम्पन्न

गूंज उठे देश भक्ति के तराने मिले सुर से सुर
a1a2a3a4भारत विकास परिषद, अजमेर की तीनो शाखाओ अजमेर मुख्य, अजमेर पृथ्वीराज, अजमेर युवा द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित राष्ट्रीय समूहगान, संस्कृत समूहगान एवं लोकगीत प्रतियोगिता आज होटल आराम में सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली। प्रतियोगिता में अजमेर शहर की 35 स्कूलों ने भाग लिया एवं देश भक्ति गीतों के द्वारा पूरे सभागार को राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती, भारत माता, स्वामी विवेकानन्द एवं सम्राट पृथ्वीराज चैहान की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन द्वारा की गई, तत्पश्चात वन्देमातरम गीत द्वारा मां भारती को नमन किया गया। कार्यक्रम मे डाॅ. निर्मला गुप्ता, उद्योगपति संजय अरोडा, रमेश मोयल, मुन्सिफ अलीखान अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रसिद्ध संगीतज्ञ हेमन्त शर्मा, गायिका सोनू माथुर, संगीत विशेषज्ञ श्री दुष्यंत त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिनका अध्यक्ष श्री भारत भूषण बंसल ने स्वागत उद्बोधन द्वारा अभिनन्दन किया, सभी अतिथियों का तिलक एवं दुपट्टा धारण करा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। परिषद का परिचय श्री दिलीप पारीक ने दिया। प्रतियोगिता के नियम व प्रस्तावना प्रान्तीय परिवेक्षक श्री शरद गोयल ने रखी।
सर्वप्रथम प्रतियोगिता में स्कूलो का ड्रा निकालकर उनका गायन का स्थान तय किया गया। प्रतियोगिता मंे स्कूल की टीमों द्वारा संगठन गढ़े चलो भारत वन्देमातरम, राष्ट्र की जय चेतना का गान वन्देमातरम, चन्दन है इस देश की माटी जैसे देश भक्ति से ओतप्रोत गीत गा कर सभागार का वातावरण राष्ट्रमय कर दिया। इस अवसर पर निर्णायक दुष्यंन्त त्रिपाठी, सोनू माथुर एव हेमन्त शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में एच के एच., सम्राट पब्लिक, संस्कार पब्लिक, डी.ए.वी. शताब्दी, डी.बी.एन. इंग्लिश, आल सेन्ट, आर्यपुत्री , सेन्ट्रल गल्र्स, आदर्श विद्या निकेतन, अविनाश माहेश्वरी , ईस्ट पाॅइन्ट, ब्लासम सी.सै., महाराजा अग्रसेन पब्लिक, राज. बालिका कृष्णगंज, द टर्निंग पाइन्ट, हरिसुन्दर बालिका, नूतन शिक्षण संस्थान सहित शहर की अन्य स्कूलों ने जोशपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय समूह गान में प्रथम स्थान पर आनेवाली तीनो शाखाओं की टीम एवं संस्कृत व लोकगीत में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली तीनो टीम आगामी 28 सितम्बर को अजमेर मे होने वाली 9 प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में अजमेर का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम का संचालन सोमरत्न आर्य, दिलीप पारिक व शरद गोयल ने किया। श्री सुरेन्द्र अरोड़ा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रान्तीय संयोजक एवं पर्यवेक्षक श्री शरद गोयल, श्री दिलीप पारीक, डाॅ. कमला गोखरू अजमेर के सरंक्षक राधेश्याम अग्रवाल, अध्यक्ष भारत भूषण बंसल, सचिव रामचन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल, सहसचिव अनिल शर्मा, राजेश अग्रवाल, मोहनलाल कुमावत, आनन्द गर्गिया, सविता अग्रवाल, अर्पिता गोयल, नमीता सेठ, पृथ्वीराज शाखा के सचिव सुरेन्द्र अरोडा, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार गर्ग, अजय टांक, प्रदीप अजमेरा, कविता अरोडा, युवा शाखा के अध्यक्ष निखिल शाह, सचिव सत्यनारायण गोयल, कोषाध्यक्ष अनुपम गोयल, विजय ईनाणी, अंकित मेहरा, आशीष गार्गिया, मनोज कुमावत सुनील चान्दवानी, सन्दीप गोयल, मोहित बंसल आदि सदस्य उपस्थित थे
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
परिणाम राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता
प्रथम – डी.बी.एन. इंगलिश मिडियम  (अजमेर मुख्य)
डी.ए.वी. शताब्दी  (अजमेर पृथ्वीराज)
एच.के.एच पब्लिक स्कूल (अजमेर युवा)
द्वितीय – ईस्ट पाईन्ट स्कूल (अजमेर मुख्य)
आल सेन्ट (अजमेर पृथ्वीराज)
सेन्ट्रल गल्र्स (अजमेर युवा)
राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता
प्रथम – सम्राट पब्लिक स्कूल (अजमेर मुख्य)
द्वितीय – ईस्ट पाईन्ट स्कूल (अजमेर पृथ्वीराज)
द्वितीय – आदर्श विद्या निकेतन (अजमेर युवा)
लोकगीत प्रतियोगता
प्रथम –  आदर्श विद्या निकेतन (अजमेर मुख्य)
द्वितीय –  ईस्ट पाईन्ट स्कूल (अजमेर पृथ्वीराज)
द्वितीय –  एच.के.एच. पब्लिक स्कूल (अजमेर युवा)
रामचन्द्र शर्मा
सचिव भारत विकास परिषद्
error: Content is protected !!