आंगनवाड़ी केन्द्रों पर श्री द्वारा फर्नीचर भेंट

विद्यालय को फर्नीचर वितरित करते हुए श्री पदाधिकारी फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
विद्यालय को फर्नीचर वितरित करते हुए श्री पदाधिकारी फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा श्री चेतना योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत श्यामगढ़ के तीन आंगनवाड़ी केन्द्रों -श्यामगढ़, नीमगढ़ व रूपारेल पर फर्नीचर का वितरण किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज सेवा टीम के अधिकारी अमित टाक ने बताया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र को एक टेबिल, चार प्लास्टिक की कुर्शिया व एक दरी दी गई तथा कहा कि इससे केन्द्र पर बच्चों को व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बैठने की अच्छी सुविधा मिलेगी तथा बच्चों की शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी व टीकारण, विभिन्न प्रकार की बैठके व महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आदि के आयोजन में इस सामग्री का उपयोग हो सकेगा। संबंधित ए.एन.एम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कम्पनी द्वारा दिये गये फर्नीचर हेतु अधिकारियों को धन्यवाद दिया व आभार जताया तथा वितरीत किये गये फर्नीचर को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली।
इसी प्रकार श्री शिक्षा योजना के तहत रा.मा. विधालय नीमगढ़ को विधार्थियों के बैठने की सुविधा हेतु तीन दरिया विधालय प्रशासन को भेेंट की गई जिससे करीब नब्बे विधार्थी लाभान्वित होगें। इस कार्यक्रम में कम्पनी के श्री अनुभव जैन-एच.आर. विभाग ने विधार्थियों को संदेश दिया कि विधार्थी मन लगाकर व मेहनत कर उच्च शिक्षा ग्रहण करे जिससे वे उच्च पदों पर आसीन हो कर देश व समाज की सेवा कर सके। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कम्पनी द्वारा आस पास के क्षेत्रों में सामाजिक, सरोकार के तरत चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं से अवगत करा कर उनका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में ए.एन.एम., आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाऐं व समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी, एच.आर. विभाग के विजय व्यास, बच्चे आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!