‘आनन्दम‘ की आठवीं प्रस्तुति गीत-गुलजार 8 अक्टूबर को

Geet Gulzar October 2014-1अजमेर / सृजन को समर्पित संस्था ‘आनन्दम‘ की आठवीं प्रस्तुति के रूप में गीत-गुलजार के सीजन-4 का आयोजन 8 अक्टूबर को होने जा रहा है। संस्था के सदस्य सीताराम गोयल के अनुसार गीत-गुलजार का यह आयोजन सदा की तरह शरद-पूर्णिमा की पूर्ण चांदनी में आनासागर झील की प्राकृतिक छटा के बीच अपनी कुछ विशिष्टताओं के साथ इस बार भी आयोजित होगा। नियत अवधी का यह कार्यक्रम सांय 7 ़10 मिनट से 9 ़25 मिनट तक जेटी आनासागर चैपाटी पर आयोजित होगा जिसमें देश के जाने माने शायर, गीतकार, कवि भाग लेंगे।
संस्था के श्री रमेश ब्रह्मवर के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऊर्दू शायरी के शिखर शायर वसीम बरेलवी, मजाहिया शायरी में अन्तर्राष्ट्रीय मुकाम पाने वाले पापुलर मेरठी व गीत दोहे के सुमधुर गीतकार बनज कुमार बनज रहेंगे। पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार कवि रासबिहारी गौड़ रहेंगे।
आनासागर चैपाटी पर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुये संस्था सदस्यों ने गीत गुलजार की विशेष थीम की चर्चा करते हुये बताया कि यह कार्यक्रम पारम्परिक औपचारिक्ताओं से बचते हुये अनेक मायनों में अपनी विशिष्टताओं के लिये काव्य-जगत और नगर में जाना जाता है।
आमंत्रित श्रोताओं के लिये आयोजित गीत-गुलजार के आमंत्रण पत्र संस्था सदस्यों से प्राप्त किये जा सकते हैं।
कार्यक्रम की जानकारियां देते समय संस्था सदस्य सर्वश्री हेमन्त शारदा, श्रीमती प्रीति तोषनीवाल, सतबीर सिंह सिद्धु, कंवल प्रकाश किशनानी, सोमरत्न आर्य,  अनिल जैन भैंसा, अशोक पंसारी, अतुल महेश्वरी, भवानी शंकर, जगदीश गर्ग, नवीन सोगानी, निरंजन महावर, राजेन्द्र रांका, रासबिहारी गौड़, श्रीमती रेखा गोयल, संजन सोनी, संजन अरोड़ा, सीताराम गोयल, संजन जैन, शंकर फतेहपुरिया, डाॅ सुभाष माहेश्वरी, सुनील मुंदड़ा व विनोद शर्मा उपस्थित थे।
नवीन सोगानी
मो ़9829073528
error: Content is protected !!