
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिले में मतदान सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार शाम एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाता सर्वाधिक शक्तिशाली होता है। यह बात अजमेर के मतदाताओं ने साबित कर दी है। अजमेर जिले के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं सहित सभी वर्ग के मतदाताओं ने आज लोकसभा चुनाव के लिए जमकर मतदान किया। सभी ने लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहूति दी। सभी ने मत महोत्सव में अपनी भागदारी निभाई।
श्री देवनानी ने अजमेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अजमेर उत्तर विधानसभा में सर्वाधिक मतदान होने पर शहर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजमेर का मतदाता सदैव से ही राष्ट्रवाद और व्यापक जनहित में अपनी भागीदारी निभाता आया है। इस बार भी अजमेर के लोगों ने मत डालकर लोकतंत्र को ओर अधिक मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले के शहर के सभी मतदाता बधाई के पात्र है।