मानचित्र की 3 फाइलों पर सभापति के फर्जी साइन

जनप्रतिनिधि व परिषद कर्मियों के मिलीभगत की आशंका
सभापति ने पकड़ा फर्जीवाड़े का कारनामा
आयुक्त को दिए दोषियों पर कार्रवाही करने के निर्देश
beawar nagar parishad

नगर परिषद कार्यालय व परिषद आयुक्त निवास के बाहर खड़े सभापति। फोटो-ब्यावर न्यूज
नगर परिषद कार्यालय व परिषद आयुक्त निवास के बाहर खड़े सभापति। फोटो-ब्यावर न्यूज

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे नये सभापति के पद संभालने के बाद इनके इर्द गिर्द मंडराने वाले लोगो का लालच सिद्ध नही हो पाने के कारण कुछ भी करने को आमादा है। सत्ता संभाल रही पार्टी के नेता व जन प्रतिनिधि, परिषद कर्मीयो से सांठ गांठ कर येन केन प्रकारेण गलत तरीके से कार्य कर अपना उल्लु सीधा करने को उतारु है। एैसा ही एक मामला गुरुवार शाम को प्रकाश मे आया। भाजपा के नेता परीषद परिसर मे नक्शानवीश पर दबाव बनाते हुए देखे गये। इस फर्जीवाडे की परते खुलने पर शहर का एक भाजपा पार्षद आशंकित दिखाई दिया। जब हमने मामले को जानना चाहा तो पार्षद अशोक गौड व परिसर मे मौजुद भाजपा के अविनाश गर्ग, रिखब खटौड, तुलसी रंगवाला सहित नेता परिषद के कुछ दुर ही मुरारका भवन मे पार्टी की मिटींग मे जाने का कह कर खिसक गये। परिषद मे पार्षद गौड, नक्शानवीश, व दो परिषद कर्मी फर्जीवाडे का भंाडा फुटने के बाद आपस मे गुप- चुप करते देख्ेा गये।
निर्माण कार्यों में चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने एवं पद का दुरूपयोग करने के आरोप में नगर परिषद सभापति के निलंबन का मामला अभी कोर्ट में चल ही रहा है कि गुरूवार को कार्यवाहक सभापति के भी फर्जी साईन सेे फाइले निबटाने का मामला उजागर हो गया। स्वयं सभापति द्वारा औचक निरीक्षण में पकड़े गए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सभापति लेखराज कंवरिया के मुताबिक स्वच्छ भारत अभियान में रेलवे स्टेशन और अमृतकौर अस्पताल में सफाई के बाद परिषद परिसर की भी साफ-सफाई हुई। इसके बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी घर को लौट गए। थोड़ी देर बाद सभापति किसी कार्यवश नगर परिषद पहुंचे तो उन्हें मानचित्र शाखा खुली दिखाई दी। वे अंदर पहुंचे तो संबंधित बाबू फाइलें निबटाने में व्यस्त था। शंका होने पर सभापति ने उन फाइलों को देखा तो तीन फाइलों में सभापति के फर्जी साईन मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए सभापति मौके पर मिली तीनों फाइलें जब्त करते हुए संबंधित कर्मचारी से इस बारे में जवाब तलब करते हुए उसे कड़ी फटकार लगाई।
सभापति ने इस संबंध में आयुक्त को जानकारी देते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। मानचित्र संबंधी उक्त फाइल संख्या पी 168 169 और 170 में सभापति के फर्जी साईन मामले में एक पार्षद और अन्य कर्मचारियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

गंभीर मामला है
स्वच्छता अभियान के बाद जब परिषद पहुंचा तो मानचित्र शाखा खुली थी। शंका होने पर औचक निरीक्षण किया तो तीन फाइलों पर मेरे खुद के फर्जी साईन मिले। यह गंभीर मामला है इसके लिए जांच करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आयुक्त को आदेश दे दिए हैं। पूर्व में जारी हुई अन्य पत्रावलियों की भी गहनता से जांच कराई जाएगी।
-लेखराज कंवरिया, सभापति, ब्यावर

error: Content is protected !!