
अजमेर। महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों में मुम्बई में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिये तथा वहा के सिंधी समाज से सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन प्राप्त करने के लिए अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी आज मुम्बई पहंुचे। भाजपा के प्रदेष नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देष पर देवनानी मुम्बई में 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भाजपा के पक्ष में प्रचार व चुनाव प्रबन्धन का कार्य करेगें।