
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री शक्ति योजना के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द मुण्डोती व कम्प्यूटर सेन्टर अॅधेरी देवरी पर श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा महिलाओं को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति दीपिका जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम परिवार सेवा संस्थान के सहयोग से महिलाओं, किशोर व बच्चों हेतु उनके स्वास्थ्य, जनसंख्या,शिक्षा विकास आदि की जागरूकता हेतु रखा गया है जिससे महिलाऐं अपने स्वयं को व परिवार को स्वस्थ रख सके। कार्यक्रम में परिवार सेवा संस्थान से पधारी अनिता उपाध्याय व स्वेता वर्मा ने उपस्थित महिलाओं को उनके स्वास्थ्य हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारी दी तथा उनको स्वास्थ्य जागरूकता हेतु प्रेरित किया।
सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कम्पनी द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित कियां। कार्यक्रम में श्रीमति अनिता अग्रवाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,समाज सेवा टीम के अमित टाक, मनोज बियाणी व महिलाऐं उपस्थित थी।