यातायात की धज्जियां उड़ा रहे वाहन चालकों पर पुलिस ने किया चालान

वाहन चालकों के चालान बनाते हुए व वाहन को रोकते हुए पुलिस। फोटो- हेमन्त साहू।
वाहन चालकों के चालान बनाते हुए व वाहन को रोकते हुए पुलिस। फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे यातायात की व्यवस्था दिनोदिन बिगडती जा रही है। साईकिले लुप्त हो गई है। उसकी जगह बाईक व स्कुटरो ने ले ली है। मां- बाप वाहन चलाने का लाइसेन्स लिए बगैर अवयस्क छात्र- छात्राओ को गाडिया थमा रहे है। यातायात नियमो से अनभिज्ञ ये वाहन चालक बीच राह मे दुर्घटना से बेखर होकर सरपट वाहनो को दौडा रहे है। इसी तरह चौपहिया वाहन चालक भी शहर के मार्गो पर दुर्घटना की परवाह किये बगैर तेज गति से वाहन चला रहै है। जिससे कई बार राहगीर व वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
बुधवार सुबह सिटी थानाप्रभारी सत्येन्द्र नेगी के नेतृत्व मे नारायणसिंह एवं पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए स्टिी थाना के बाहर मार्ग पर बेतरतीब तरीके से निकल रहे कई वाहन चालको को रोककर उनके लाइसेंस व वाहनो की तलाशी ली। कई वाहनो व वाहनचालको के कागजात व लाइसेंस नही पाए जाने पर वाहना को जब्त कर चालान किये। इस दौरान पुलिस ने वाहनचालाको को यातायात नियमो के पालन करने की सख्त हिदायत दी।

error: Content is protected !!