रैली निकाल कर की सीआई की शिकायत

सीआई पर अभद्र बोलने व अवैध रुप से दबाव बनाने का आरोप
01

रेली निकाल कर विरोध प्रर्दशन करते हुए एवं एसडीओ प्रसाद को ज्ञापन सौंपते हुए । फोटो- सुमन प्रजापति।
रेली निकाल कर विरोध प्रर्दशन करते हुए एवं एसडीओ प्रसाद को ज्ञापन सौंपते हुए । फोटो- सुमन प्रजापति।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता एडवोकेट नरेश कनोजिया ने रविवार को एसडीओ भगवती प्रसाद व सहायक पुलिस अधीक्षक जय यादव को ज्ञापन सौपते हुए शहर थानाप्रभारी सत्येन्द्र नेगी पर अवैध रुप से दबाव बनाने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के विरोध मे एबीवीपी,विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता विरोध स्वरुप रेली के रुप मे एसडीओ एवं एसएसपी से शिकायत की। कनोजिया ने सहायक पुलिस अधीक्षक जय यादव को ज्ञापन सौपते हुए शहर थानाप्रभारी नेगी पर अवैध रुप से दबाव बनाने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। कनोजिया ने ज्ञापन में बताया कि सिटी थाने मे कार्यरत सिपाही फिरोज के द्वारा सादी वर्दी मे छावनी गल्र्स स्कुल की बालिकाओ से छेडछाड करने की मौखिक शिकायत की थी। इस मामले मे मुझ पर सिटी थाने मे राजीनामा करने हुतु दबाव बनाया। नही माने पर सीआई नेगी ने मेरे साथ रंजिश रखते शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे चांगगेट पुलिस चौकी प्रभारी नारायणसिंह ने सीआई नेगी से बात कराई। फोन पर सीआई नेगी ने मुझे अपशब्द बोलते हुए मुझ पर झुठी कार्यवाही करने की धमकी दी। कनोजिया ने एएसपी से सीआई नेगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानुनी कार्यवाही करने की मांग की।

error: Content is protected !!