पुलिस द्वारा बेवजह थाने में युवक के साथ मारपीट का आरोप

पुलिसकर्मीयो द्वारा युवक के साथ मारपीट करने के विरोध मे प्रदर्शन करती हुई महिलाएं । फोटो- सुमन प्रजापति।
पुलिसकर्मीयो द्वारा युवक के साथ मारपीट करने के विरोध मे प्रदर्शन करती हुई महिलाएं । फोटो- सुमन प्रजापति।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर थाना के दो पुलिसकर्मीयो द्वारा घर से पकड कर मारपीट करते हुए थाने मे लेजाने के विरोध मे क्षैत्र की महिलाओ ने रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक जय यादव को शिकायत करते हुए दोनो पुलिस कर्मीयो पर कार्यवाही करने की मांग की। परिजनो ने शांतिभंग के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए एक युवक ने हिरासत के दौरान कांस्टेबल पर पीटने का आरोप लगाया है। परिजनो के अनुसार गिरफ्तार करने के बाद रात में थाने में हुई मारपीट में घायल होने पर जमानत मिलने के बाद उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल के ऑब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती पीडित जमालपुरा निवासी युवक जितेंद्र(22) पुत्र किशन चंद का आरोप है कि कांस्टेबल फिरोज खां और भीम सिंह  शुक्रवार देर रात उसके घर पहुंचे और उसे पकड़ कर थाने ले आए। जहां कांस्टेबल फिरोज ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें भी आई। शनिवार को जमानत मिलने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। रविवार को नरेश कनोजिया सहित एबीवीपी कार्यकर्ताओ के साथ क्षैत्र की महिलाओ ने एएसपी कार्यालय पर विरोध जताते हुए एएसपी  को शिकायत की । ब्यावर सहायक पुलिस अधीक्षक जय यादव का कहना है कि मामला गंभीर है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!