भाई-बहिन को सांप ने काटा, भाई की मौत

arainअरांई। कस्बे की इन्द्रा कालोनी निवासी जमीन मौहम्मद के घर सोमवार को एक जहसीला सांप घुस गया। सांप ने घर में सो रहे जमील के पुत्र एवं पुत्री को काट दिया। साप काटने से हुए शौर से घर क अन्य लोग जग गये। परिजनों के घबरा जाने के बाद पडौसियो ने दोनो भाई-बहिनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंहुचाया जहां चिकित्सक ने जंाच के बाद जमील के पुत्र को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्रा निवासी जमील मौहम्मद के घर रात्री में घूसे सांप ने घर में सो रहे फेजान 3 वर्ष एवं नाजबीन 11 वर्ष को काट दिया। सांप काटने से दोनो बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगे। जिससे परिजन जाग गये। पजिनो ने देखा कि सांप फेजान की उंगली को मूंह में पकड रखा। परिजनों ने कौशिश की पर सांप ने फेजान की उंगली नहीं छोडी। परिजनो ने साप को लकडी से मारने क बाद सांप ने फेजान की उंगली छोडी। परिजनों एवं पडोसियों ने दोनो बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंहुचाया। जहा डा अशोक जाट ने परीक्षण के बाद फेजान का मृत घोषित कर दिया। वहीं नाजबीन को गम्भीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बा अजमेर रेफर कर दिया गया।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!