
ब्यावर, (हेमन्त साहू): उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जवाजा थानान्र्तगत 16 मील चौराहा पर गुरुवार को एक ग्रामीण रोडवेज बस एवं ट्रेलर के भिडन्त हो जाने से 3 लोग घायल हो गये। घायलो को जवाजा थाना पुलिस ने राजकीय अमृकौर चिकित्सालय पहुचाया। जहा पर एक घायल की हालत ज्यादा गंभीर है। दो घायलो का उपचार जारी है। जवाजा पुलिस घनश्याम मीणा ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण रोडवेज बस जवाजा से मालातो की बेर जा रही थी। उसी दौरान सामने सें आ रहे ट्रेलर व बस मे भिडन्त हो गई। जिसमे दो बस मे सवार कालुसिंह व सोहनलाल एवं ट्रेलर चालक सोनु घायल हो गये। तीनो घायलो को उपचार हेतु एम्बुलेन्स द्वारा ब्यावर राजकीय अमृकौर चिकित्सालय मे भर्ती कराया। जहा पर ट्रेलर चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। शेष दो घायलो का उपचार जारी है। जवाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।
