बिल्ली के दो बच्चों को बता दिया पैंथर के शावक

शावकों की हुई पहचान, मादा बिल्ली की तलाश में जुटी टीम
01

वन विभाग की टीम तथा बिल्ली के बच्चों को दूध पिलाते वनकर्मी। फोटो- ब्यावर न्यूज।
वन विभाग की टीम तथा बिल्ली के बच्चों को दूध पिलाते वनकर्मी। फोटो- ब्यावर न्यूज।

ब्यावर, (हेमन्त साहू): निकटवर्ती मसुदा सीमान्र्तगत भरकाला ग्राम में एक गुफा के पास दो बिल्ली के बच्चे खेल रहे थै। ग्रामीणो ने वन विभाग का दो पेंथर के बच्चो के खेलने की सुचना दी। सुचना पाकर पहुचे वन विभाग कर्मी पेंथर के बच्चे समझ ब्यावर रेंजर ने अजमेर डीफओ के सुपर्द किये। जहा जहां जांच के बाद उनके जंगली बिल्ली के बच्चे होने की पुष्टि हो गई। वन कर्मीयो ने पैंथर शावक समझते हुए अजमेर में जब उनकी जांच बाद जंगली बिल्ली के होने की पुष्टि हुई तो उन्हें फिर से ब्यावर रेंज में लाना पड़ा। ऐसे में बिल्ली के शावकों ने विभागीय टीम की परेड करा दी। मादा बिल्ली यदि क्षेत्र में मिलती है तो विभाग दोनों शावकों को उसके पास छोड़ सकता है।
रेंजर भंवरसिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को भरकाला में मिले दोनों बच्चो को बुधवार अजमेर डीएफओ को सुपुर्द किया गया। जहां जांच के बाद उनके जंगली बिल्ली के शावक होने की पुष्टि हो गई। साथ ही उच्चाधिकारियों ने रेंजर राठौड़ को मादा बिल्ली की तलाश के लिए टीम भेजने और फिलहाल दोनों शावक को ब्यावर रेंज कार्यालय में ही रखने के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार रेंजर राठौड़ ने दोनों शावकों की सुरक्षा के लिए नया पिंजरा मंगवाया। साथ ही दोनों शावक को समय पर दूध पिलाने उनकी देखरेख के लिए वनकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। मालूम हो कि रेंजर राठौड़ ने प्रारंभिक तौर पर भी दोनों शावक को जंगली बिल्ली के होने का बताया था। हालांकि उन्होंने इस बारे में जांच बाद ही पुष्टि करने की बात भी कही थी। बुधवार सुबह उच्चाधिकारियों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि कर दी कि भरकाला में मिले दोनों शावक जंगली बिल्ली के ही हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के समक्ष पैंथर शावक होने का दावा करते हुए विभाग से उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो साल से क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा कई दर्जन बकरियों भेड़ का शिकार किया जा चुका है। इसी आशंका के चलते विभागीय अधिकारियों ने भी शावकों की जांच बाद ही पुष्टि करने का निर्णय लिया था।

मासूम बेटी को हथियार से घायल कर फांसी पर लटका शराबी बाप
ब्यावर, (हेमन्त साहू): टॉडग़ढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में शराबी बाप ने मासूम बेटी को धारदार हथियार से घायल कर दिया और खुद ने जंगल में पेड़ पर फ ांसी लगा ली। गंभीर घायल बालिका को ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल से अजमेर रेफर किया गया। बंजारी निवासी रामसिंह 35 पुत्र घीसासिंह रावत का अपनी पत्नी बालिका से विवाद हो गया। आवेश में आकर रामसिंह ने आठ वर्षीय बालिका गिरिजा पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो रामसिंह जंगल में भाग गया। सुबह होने पर रामसिंह घर लौटा लेकिन रस्सी लेकर चला गया। उसका शव उसके घर के पास ही जंगल में एक पेड़ पर फ ंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को उतारा और कब्जे में ले लिया। ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक रामसिंह के सुसराल मालका चौड़ा निवासी साला नैनूसिंह पुत्र प्रतापसिंह रावत ने रिपोर्ट देकर बताया कि रामसिंह ने देर रात शराब के नशे में अपनी पत्नी शीलादेवी पुत्री गिरिजा से झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान मृतक रामसिंह ने अपनी बेटी गिरिजा पर किसी धारदार वस्तु से वार कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गिरिजा को भीम से ब्यावर और ब्यावर से अजमेर रैफ र कर दिया गया। अजमेर के जेएलएन अस्पताल में गिरजा उसकी मां का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी वैष्णव ने बताया कि ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक को आदतन शराबी और कुछ दिनों से मृतक मानसिक रूप से भी परेशान होना बताया गया।

गरीबों के राशन में लगातार कटौती
जवाजा, (भगवानसिंह): बीपीएल अन्त्योदय और स्टेट बीपीएल परिवारों का राशन प्रति महीने घटता जा रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से अजमेर को आवंटित होने वाले गेहूं की मात्रा में इस वर्ष लगातार कटौती की जा रही है। नतीजतन गरीब परिवारों को पर्याप्त गेहूं का वितरण नहीं किया जा रहा है। प्रति महीने हजारों परिवारों को गेहूं से वंचित रहना पड़ रहा है। जिले में बीपीएल स्टेट बीपीएल और अन्त्योदय परिवारों की कुल संख्या 1 लाख 10 हजार से अधिक है। बीपीएल और स्टेट बीपीएल परिवार को प्रति महीने 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति दिया जाता है। जबकि अन्त्योदय परिवार को 35 किलो गेहूं प्रति महीने दिया जाता है। इससे गरीब परिवारों को पर्याप्त गेहूं का वितरण नहीं किया जा रहा है। महंगा किया फि र भी कम राज्य सरकार ने बीपीएल स्टेट बीपीएल परिवारों के लिए गेहूं की दर 1 रूपए किलो से बढ़ाकर 2 रूपए किलो की है। 5 सदस्यों वाले बीपीएल और स्टेट बीपीएल परिवारों को पहले 25 किलो गेहूं प्रति महीना न्यूनतम मिलता था। 5 सदस्य से अधिक होने पर 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति महीना गेहूं दिया जाता है। इसमें भी कटौती कर अब केवल 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति महीना ही दिया जा रहा है।

फ ांसी लगाकर युवक ने दी जान
जवाजा, (भगवानसिंह): समीपवर्ती क्षेत्र के रायताखेड़ा में युवक ने अज्ञात कारणों से फ ांसी पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जवाजा राजकीय अस्पताल के चीरघर में रखवा दिया। मृतक के भाई के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जवाजा थाना प्रभारी पारसमल ने बताया कि रायताखेड़ा निवासी जयसिंह अज्ञात कारणों से अपने कमरे में रस्सी से फ ंदा बना कर फ ांसी लगा ली। जयसिंह के घर के पास बने टांके में नहा रहे बच्चों ने जयसिंह फं दे पर लटका देखा तो उन्होंने बुजुर्गों को बताया। सूचना मिलने पर जवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसका बड़ा भाई गुजरात में मजदूरी करता है।

सनवा में दुरूस्त हो हैंडपंप
जवाजा, (भगवानसिंह): ग्राम सनवा के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में स्थित माताजी के मंदिर के समीप स्थित हैंडपंप को दुरूस्त करने की मांग की। सनवा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित माता मंदिर के पास हैंडपंप सार्वजनिक तौर पर जनसुविधार्थ पानी पीने का एकमात्र जरिया है। आरोप है कि कुछ समाजकंटकों ने उक्त हैंडपंप को खराब कर दिया। इसके अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हैंडपंप दुरूस्त कराने की मांग की।

error: Content is protected !!