देवनानी ने विकास कार्यो का किया शुभारम्भ

गणपति नगर चामुण्डा विहार कॉलोनी व अभियन्ता नगर गली नं. 03 में सीसी सड़क व नालियों का निर्माण
IMG-20141019-WA0001अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर 68 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि उनकी अभिशंषा पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड 55 में चामुण्डा विहार कॉलोनी, गणपति नगर में 58 लाख रूपये की राशि से सीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जायेगा एवं अभियन्ता नगर गली नं. 03 में 10 लाख रूपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
विकास कार्यो के शुभारम्भ के बाद उपस्थित जन समुह को सम्बोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के प्रति हम संवेदनशील है। उन्होनें कहा कि जनता द्वारा उनको विधायक सेवा केन्द्र पर बताई जा रही समस्याओं के निस्तारण के लिए भी गम्भीरता से प्रयास किये जा रहे है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा बताई जा रही समस्याओं का उचित माध्यम से त्वरित समाधान किया जा रहा है।
इस अवसर पर रमेश सोनी, सीताराम शर्मा, वीरेन्द्र वालिया, दीपक शर्मा, चन्द्रेश सांखला, गोपाल ओझा, बलजीत सिंह वालिया, एस.एस. दुआ साहब, सतीश, वीएस भाटी, मनीष मोहनानी, कृष्णा राम विश्नोई, ओंकारसिंह गजेन्द्र सिंह राठौड़, आलोक मेहता, अर्जुन अभिचन्दानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!