प्रमुख चौराहों पर भाजपा द्वारा दीपोत्सव 20 अक्टूबर को

DSC_0456अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की एक आवश्यक बैठक आज स्थानीय स्वामी काम्पलेक्स में जल संसाधन मंत्री एवं सांसद सांवरलाल जाट के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती अनीता भदेल, पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
भा.ज.पा. जिला पदाधिकारिय, मण्डल अध्यक्षों, मोर्चो के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री तथा भा.ज.पा. पार्षद दल की इस बैठक को सम्बोधित करते हुए जल ससांधन मंत्री श्री सांवरलाल जाट ने हरियाणा में स्पष्ट बहुमत व महाराष्ट्र में सबसे बड़े दल के रूप में भा.ज.पा. के आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रभावशाली व कुशल नेतृत्व को जनता ने स्वीकार किया है तथा प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यो से तथा छोटे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण विषयों पर जनता को कर्त्तव्य बोध करा कर लोगों का मन जीता है।
जाट ने आहवान किया कि दीपावली के पर्व पर देश का पैसा देश में ही रहे इसलिये भारत की वस्तुओं से निर्मित चीजों को ही खरीद कर जनचेतना व जन जागरण की आवश्यकता है इससे हमारे परम्परागत उद्योगों को भी आधार मिलेगा।
प्रदेश उपाघ्यक्ष व विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि हरियाणा व महाराष्ट्र की विजय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व भा.ज.पा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी की एक जुट टीम के कार्यो का परिणाम के साथ ही देश में श्री नरेन्द्र मोदी की स्वीकार्यता है। भदेल ने कहा कि स्वदेशी को अपनाना राष्ट्रहित है जनता में जाग्रति आवश्यक है तथा इसकी शुरूआत सर्वप्रथम हमें हमारे घरों से करनी होगी।
पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने हरियाणा व महाराष्ट्र की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि देश में स्वदेशी का भाव जाग्रत करना आवश्यक है तथा देश की जनता की सोच में परिवर्तन लाने के लिये राष्ट्रीय वस्तुओं का उपयोग के लिये जनचेतना आवश्यक है।
DSC_0522पूर्व सांसद व पूर्व जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने कहा कि हरियाणा व महाराष्ट्र में पार्टी की बढ़त सरकार की ठोस व सुदृढ़ नीतियों का परिणाम है। रावत ने दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने महाराष्ट्र व हरियाणा में पार्टी की बढ़त पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यकर्ताओं को शुभ कामनांए दी। यादव ने कहा कि भा.ज.पा. के दो प्रदेशों में बढ़त की खुशी में पार्टी द्वारा आयोजित आतीशबाजी व मिठाई वितरण के आज हुए कार्यक्रम को पार्टी के जिला मंत्री श्री सी.पी. गुप्ता की माताजी के आज हुए स्वर्गवास की वजह से स्थगित कर दिया गया है।
यादव ने कहा कि दीपावली पर भारतीय उत्पादों को खरीदने के आहवान के साथ भा.ज.पा. शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम करेगी। इसमें दीपावली पर प्रयुक्त होने वाले मिट्टी के दीपकों को प्रोत्साहन मिले तथा हमारे परम्परागत उद्योग पुर्नजीवित हो इसलिये शहर के प्रमुख चैराहों पर पार्टी के मण्डलों व मोर्चो द्वारा वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में निम्नाुनसार कार्यक्रम आयोजित किये जायेगेंकल 20 अक्टूबर को 2014 सोमवार को सांय 6ः00 बजे से प्रत्येक चौराहें पर 251 दीपकों के प्रज्वलन के साथ स्वेदशी के होर्डिंग व बैनर लगाये जायेगें।
यादव ने बताया कि इस अवसर पर शहर भा.ज.पा. के प्रभारी व सांसद श्री गजेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेगें। बैठक को जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने भी सम्बोधित किया।
तय कार्यक्रमानुसार –
1. बजरंग मण्डल – पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शिवशंकर हेड़ा व मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत के नेतृत्व में अम्बेडकर सर्किल पर।
2. आदर्श मण्डल – प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती अनीता भदेल, मण्डल अध्यक्ष घीसू गढ़वाल के नेतृत्व में नसीराबाद रोड़ स्थित नौ नम्बर पैट्रोल पम्प पर।
3. आर्य मण्डल – पूर्व विधायक हरीश झामनानी व अनिता भदेल तथा मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह कच्छावा के नेतृत्व में केसरगंज गोल चक्कर पर।
4. पृथ्वीराज मण्डल – विधायक वासुदेव देवनानी एवं महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, रमेश सोनी के नेतृत्व में महावीर सर्किल।
5. महिला मोर्चा – डॉ. कमला गोखरू सरोज जाटव व जयन्ती तिवाड़ी के नेतृत्व में बजरंग गढ़ चौराहे पर।
6. एस.सी. मोर्चा व आई.टी. प्रकोष्ठ – धर्मेश जैन, गोपाल सिंह चौहान, के नेतृत्व में आगरा रोड़ चौराहा।
7. अल्पसंख्यक मोर्चा – जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट, इब्राहिम फकर, संजय अरोड़ा, शफी बक्श, भागीरथ जोशी, प्रवीण जैन के नेतृत्व में नया बाजार चौपड़ पर।
8. किसान मोर्चा – विधायक वासुदेव देवनानी, राजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस लाईन चौराहा।
9. पूर्व सभापति श्री सुरेन्द्र शेखावत के नेतृत्व में (राजा साईकिल) जिनदत्त सूरी चौराहे पर।
10. युवा मोर्चा – पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा पूर्व सांसद रासासिंह रावत व देवेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में गांधी भवन चौराहे पर।
11. प्रचारमंत्री कंवल प्रकाश किशनानी के नेतृत्व में अग्रसेन सर्किल पर।
बैठक में सांवरलाल जाट, अनिता जी भदेल, श्रीकिशन सेानगरा, अरविन्द यादव, शिवशंकर हेड़ा, रासासिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, नवलराय बच्चानी, धर्मेश जैन, हरीश झामनानी, धर्मेन्द्र गहलोत, कमला गोखरू, जयकिशन पारवानी, सीताराम शर्मा, संजय खण्डेलवाल, सरोज जाटव, सुलोचना शर्मा, कमलेश जैन, कंवल प्रकाश किशनानी, रविन्द्र जसोरिया, आनन्द सिंह राजावत, घीसू गढ़वाल, रमेश सोनी, नरपत सिंह कच्छावा, जयंति तिवारी, देवेन्द्र सिंह शेखावत, इब्राहिम फकर, शफी बक्श, राजेन्द्र सिंह राठौड़, हीरा लाल जीनगर, सुभाष खण्डेलवाल, शरद गोयल, संजय अरोड़ा, अरविन्द शर्मा, प्रवीण जैन, भागीरथ जोशी, भारती श्रीवास्तव, दयालराम सिवासिया, योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी, रमेश चेलानी, जे.के. शर्मा, हेमन्त सांखला, दलजीत सिंह, सोहन शर्मा, विनीता जैमन, रंजन शर्मा, अश्विनी चौहान, खेमचन्द नारवानी, राजेश घाटे, विमल पारलेचा, प्रेमलता बुगालिया, कमला जिरोता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के अन्त में भा.ज.पा. के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह व जिला मंत्री श्री सी.पी. गुप्ता की माताजी श्रीमती आशा गुप्ता के स्वर्गवास होने पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
कंवल प्रकाश किशनानी
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059
error: Content is protected !!