भाजपा के बैनर तले मंडल व पूर्व मंडल ने मनाया दिवाली स्नेह मिलन


ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे रविवार का दिन खासा चर्चा मे रहा। शहर के भाजपाईयो मे से कुछ ने दोनो जगह हाजिरी देकर साथ होने का दिखावा किया। भुतडा समर्थक पुर्व भाजपा मंडल द्वारा अजमेरी गेट के अंदर बंशी भवन मे दिन मे 3 बजे स्नेह मिलन आयोजित हुआ। वही भाजपा मंडल ने सातपुलिया के पास केसरीनंदन गार्डन मे शाम 4 बजे दिपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। दोनो स्नेह मिलन मे आने वाले निकाय चुनाव मे अपनी शक्ति प्रदर्शन करने की होड लगी हुई थी। पुर्व विधायक देवीशंकर भुतडा, भाजपा पुर्व मंडल के तीनो अध्यक्ष मिलापचंद बुरड, तुलसी बोथरा, भूदेव आर्य सहित 8 पार्षदो ने स्नेह मिलन मे संख्या बल दिखाकर अपनी ताकत को दिखाया। पुर्व विधायक भुतडा सहित पुर्व मंडल पदाधिकारियो एवं कई पार्षदो को भाजपा से निष्कासित करने का फरमान जारी करने के बाद भी स्नेह मिलन मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फोटो लगे बैनर तले पर्व विधायक भुतडा सहित कई लोगो संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव मे अपने समर्थक प्रत्याशी के पक्ष मे कार्यकर्ताओ को जुट जाने के लिए आव्हान किया गया।
भाजपा कों मजबुत बनाने का आव्हान:–


इसी तरह भाजपा मंडल द्वारा आयोजित हुए स्नेह मिलन समारोह मे विधायक शंकरसिंह रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र से लगाकर पुरे राज्य मे अच्छी लहर चल रही है। मुख्यमंत्री वसुंधराजे के नेतृत्व मे राज्य का हर गांव व शहर विकास की और अग्रसर है। भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए है। आगामी नगर परिषद चुनाव मे भाजपा को बोर्ड बनाने के हर कार्यकर्ता प्रयत्नशील है। विधायक रावत ने कहा के भाजपा निकाय चुनाव मे विधानसभा, लोकसभा चुनाव मे भाजपा को विजय रथ को बरकरार रखते हुए भाजपा को वार्डो मे विजय दिलाकर भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए हर भाजपाई को जुट जाने का आव्हान किया। स्नेह मिलन कार्यक्रम को सभापति लेखराज कंवरिया, भाजपा प्रभारी हरजीसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, महामंत्री रमेश बंसल, रिखब खटौड, तुलसी रंगवाला, हरिकिशन तिलोकानी, रविन्द्र जॉय, प्रमोद शर्मा सहित भाजपा पार्षदो एवं अग्रिम संगठन के पदाधिकारीयो ने मौजुदगी दिखाकर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कों मजबुत बनाने का आव्हान किया। स्नेह मिलन मे कई चेहरे एैसे भी नजर आए जो दोनो जगह दिखाई दिये। यही नही कई तो यह पता ना चल जाए इसीलिए मुह नीचा किये फोटो से परहेज करते देखे गए। लेकिन वर्तमान मे केन्द्र से राज्य एवं स्थानीय स्तर तक भाजपा शासन को मध्य नजर रख बंशी भवन से केसरी नंदन गार्डन तक भाजपाई हॉ मे हॉ मिलाते नजर आए।