
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के अजमेरी गेट बाहर इमामबाड़ा नौजवान कमेटी द्वारा मातमी पर्व मोहर्रम के मौके पर अलम का जुलूस निकाला गया। कमेटी अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने बताया कि मोहर्रम महीने के साथ ही मोहर्रम की औपचारिकता शुरू हो जाती है। यह जुलूस अमला मस्जिद से रवाना होकर स्टेट बैंक रोड सुभाष सर्किल के सामने होते हुए इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में युवकों द्वारा मातमी धुन के साथ ढोल बजाए। चांद दिखाई देने पर 3 4 नवंबर को निर्धारित नए मार्ग से ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष पप्पू पहलवान, अब्दुल सादिक, अकरम खां, निसार अहमद, महबूब, दीन मोहम्मद, इस्लामुद्दीन, सलीम, वसीम, राजा, वासीद, रसीद, गुलाम नबी, असमल खान, हसन समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।