अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की एक आवश्यक बैठक पूर्व सभापति श्रीमान सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में स्वामी कॉम्पलेक्स पर आयोजित की गयी। बैठक में दिनांक 29 अक्टूबर 2014 को नवनिर्वाचित राज्य मंत्री महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता जी भदेल के अजमेर प्रातः 11ः30 बजे आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा माया मंदिर घूघरा घाटी पर भव्य स्वागत किया जायेगा।स्वागत के पश्चात माननीया मंत्री जी को कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य जूलूस के रूप में शहर के विभिन्न मार्गो घूघरा घाटी से अम्बेडकर सर्किल, कचहरी रोड़, गांधी भवन चौराहा, मदार गेट, कवंडसपुरा, न्यू म्जैस्टिक से प्लाजा सिनेमा, डिग्गी चौक, ठठेरा चौक, ट्राम्बे से राजेन्द्र स्कूल से भगवान गंज चौराहा, अजयनगर, नेहरू नगर, गोविन्द नगर काली मंदिर, रामगंज, मार्डिनल ब्रिज, श्रीनगर रोड, हेप्पी स्कूल, जादूगर, सेंटपाल स्कूल, अलवर गेट चौराहा, गुर्जर धरती, शंकर नगर, प्रकाश रोड़, नानकी पैलेस, नागबाई, धोलाभाटा रोड़, प्रोफेसर कॉलोनी से होते हुए मंत्री जी के निवास स्थान पर पहुंचेगें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समाजसेवी संगठनों से निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य रूप देकर सफल बनावें एवं इस कार्यक्रम में रास्तें में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा भी स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी, शहर उपाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, मण्डल अध्यक्ष घीसूलाल गढ़वाल, नरपत सिंह कच्छावा, महामंत्री राजेश घाटे, रमेश मारू, सोहन साहू, रमेश लालवानी, जितेन्द्र अरोड़ा, मनोज मिश्रा, राजेन्द्र प्रजापति, पवन सवासिया, यशोदानन्दन चौहान, हीरा लाल जीनगर आदि उपस्थित थे।
घीसूलाल गढ़वाल, नरपत सिंह कच्छावा मण्डल अध्यक्ष
मो. 9413304481, 9829258530