जैथल्या, भंडारी व मुरारका संस्था से पृथक

श्री तिजारती चेम्बर्स सर्राफान गौशाला प्रबंधक संस्था के दो गुटो मे हुए चुनाव
01

शपथ लेते हुए नव पदाधिकारी व बैठक मे मौजूद पदाधिकारीगण। फोटो- हेमन्त साहू
शपथ लेते हुए नव पदाधिकारी व बैठक मे मौजूद पदाधिकारीगण। फोटो- हेमन्त साहू

ब्यावर, (हेमन्त साहू) । पिछले लम्बे अरसे से चल रहे गौशाला घटनाक्रम का पटाक्षैप हो गया। विरोधाभाश खुलकर सामने आ गया और दोनो ने अपनी- अपनी कार्यकारीणी को गठन कर गौशला प्रबंध संस्था का पदाधिकारी होने का दंभ भरते हुए गौशाला का हितचिंतक होना बताया। श्री तिजारती चेम्बर्स सर्राफान गौशाला प्रबंधक संस्था के चुनावो को लेकर दो गुट आमने सामने हों गए। सोमवार को हुए घटनाक्रम मे जहा एक गुट नेअपनी कार्यकारीणी का गठन कर मुरारका, जैथल्या, भंडारी को हटाया वही दुसरे गुट ने गौशाला मे चुनाव कर जैथल्या एवं मुरारका को संस्था का पदाधिकारी बनाया।
श्री तिजारती चेम्बर्स सर्राफान गौशाला प्रबंधक संस्था ब्यावर की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के एक गुट के चुनाव गौशाला परिसर में सोमवार को सम्पन्न हुए। जिसमें संस्था के कुल 29 सदस्यों में से 16 सदस्यों ने उपस्थित होकर संस्था के 5 पदाधिकारियों एवं 6 कार्यकारिणी सदस्यों के तथा 6 उप समितियों के चुनाव सर्वसम्मति किए गए।
संस्था के विधान के अनुसार गोपाष्ठमी सप्ताह में वार्षिक अधिवेशन में आज साधारणस सभा के चुनाव सम्पन्न हुए चुनावों में नौरतमल माहेश्वरी को अध्यक्ष, नेमीचन्द सर्राफ को उपाध्यक्ष, अनिल मित्तल को मंत्री, मुकेश बंग को संयुक्त मंत्री, नवलकिशोर मुरारका को कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से पदाधिकारियो को चुना गया।
संस्था की कार्यकारिणी में बुद्धराज शर्मा, मनीष अग्रवाल, सुनील जैथलिया, मनजीतसिंह हुडा, नितेश गोयल, विरेन्द्र यादव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्व सम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गोमाता की पूजा करके गोसेवा एवं संस्था के हित में कार्य करने की शपथ ग्रहण की।
संस्था की छ: उपसमितियों के सम्पन्न हुए चुनावों में चांगगेट धर्मशाला संयोजक सुनील जेथलिया, श्री गौशाला समिति संयोजक – मनीष अग्रवाल , झांझनवास गौशाला संयोजक – बुधराज शर्मा, कुत्ता शाला संयोजक – मनजीतसिंह हुडा, औषधालय संयोजक – डॉ. डी.एन. शर्मा, महादेवजी कह छत्री संयोजक – नेमीचन्द सर्राफ संयोजक तथा हर समिति में 3-4 अन्य सदस्य को सहभागी बनाया गया।
नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने श्री तिजारती चेम्बर्स गौशाला संस्था की चांगगेट स्थिति धर्मशाला का निरक्षण किया तथा वहा के व्यवस्थापक गोपाल शर्मा से व्यवस्था की सारी जानकारी ली, तथा धर्मशाला में फैली गंदगी व अव्यवस्था को सुचारू करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
जैथल्या, भंडारी व मुरारका संस्था से पृथक:- इसी तरह दुसरे गेट द्वारा श्री तिजारती चैम्बर सर्राफान गौशाला प्रंबधक संस्था के चुनाव चांग चित्तार रोड राठी भवन में समपन्न हुए। जिसमे मुकन्ददास राठी अध्यक्ष, जंवरीलाल शिशोदिया उपाध्यक्ष, धर्मीचंद बम्ब कांशाध्यक्ष, लक्ष्मीचंद भंडारी मंत्री एवं संजय घीया संयुक्त मंत्री बनाए गए। संस्था संयुक्त मंत्री संजय घीया ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नोरतमल भंडारी, नवल मुरारका के संस्था विरोधी गतिविधियो मे लिप्त रहने एवं सुनील जैथल्या के विरुद्ध गंभीर आरोप होने के कारण इन्हे संस्था के विधान के तहत साधारण सभा से पृथक किया गया।

error: Content is protected !!