नवनियुक्त मंत्रियों का सम्मान व अभिनन्दन समारोह

a bhadel-devnaniअजमेर। अजमेर शहर से नव नियुक्त स्वत्रंत भार राज्य मंत्री श्रीमति अनिता भदेल एवं श्री वासुदेव देवनानी का बुधवार को विजयलक्ष्मी पार्क में शहर एवं देहात जिला भाजपा संगठन की और से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमति भदेल एवं श्री देवनानी ने राज्य के मुख्यमंत्री श्रीमति वंसुन्धरा राजे सिन्धिया का आभार जतातें हुए अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का एवं अजमेर को अग्रिणी क्षेत्रों में लाने का विष्वास दिलाया।
सम्मान समहारोह के अवसर पर बोलते हुए श्रीमति अनिता भदेल ने अपने भावनात्मक उदबोधन में कहा कि जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा की एक पहचान है और भाजपा की इसी नीति से उन्हें मंत्री स्तर तक का सम्मान प्राप्त हुआ हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमति सिन्धिया ने राज्य के विकास के लिए राज्य का मंत्री पद प्रभार उन्हें सौपा हैं। इसके लिए वह निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी। छोटे छोटे अहंकार के बिना वे श्री देवनानी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर अजमेर के विकास के लिए जो भी कोषिष होगी वह करेगी। उन्होंने विष्वास दिलाया कि अपने मंत्री पद के कार्यकाल में वे ऐसा कोई कार्य नहीं करेेगें जिससे संगठन पर उगली उठे। उन्होंने कहा कि श्रीमति वंसुन्धरा राजे सिन्धिया ने जो उनको राजस्थान में महिला एवं बाल विकास के लिए जो दायित्व दिया है उस दायित्व को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी।
समारोह को सम्बोधित करतें हुए षिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि षिक्षा विभाग से सम्बन्धित जो कार्य मुख्यमंत्री वंसुन्धरा राजे सिन्धिया ने उन्हें सौपा हैं। उस कार्य को वह निष्ठा पूर्वक एवं जिम्मेदारी से गहन करेंगें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नारे ने खाने दुगा ना खाउगा की तर्ज पर वे अपने मंत्री पद पर रहेंते हुए कार्य करेंगें। उन्होंने भ्रष्ट्रªाचार को राजस्थान से जड़ मूल से खत्म करनें प्रतिज्ञा लेते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहा कि अजमेर में ऐसे किसी अधिकारी को नही रहेंने देगें जिनकी षिकायत भ्रष्ट्रªाचार के मामलें में उनको कार्यकर्ताओ द्वारा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी एवं हेरिटेज सिटी का जो दर्जा दिया गया हैं उसके लिए अजमेर कि जन भावनाओं को देखतें हुए आगे बढानें का कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुडें हैं। और संघ से मिले संस्कारोें के तहत ही वे अपने कार्य को अन्जाम देंगें। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जतातें हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की एक रीढ हैं।
अभिनन्दन समारोह में जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव के आग्रह पर दोनों नवनियुक्त मंत्रियों ने पुष्प गुछ भेट कर एक दुसरें का सम्मान किया।
समारोह को शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अजमेर में पहली बार शहर के दोनों विधायको को मंत्री पद देकर अजमेर को गौरन्वित किया हैं। उन्होंने आषा व्यक्त की कि दोनों मंत्री मिलकर जनता के हितों को ध्यान में रखकर एवं अजमेर के विकास को ध्यान में रखतें हुए कार्य को अन्जाम देंगें। उन्होंने मुख्यमंत्री वंसुन्धरा राजे का भी आभार जताया इसी प्रकार देहात जिला अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने भी मुख्यमंत्री वंसन्धुरा राजे का आभार जताते हुए कहा कि श्रीमति अनिता भदेल एवं वासुदेव देवनानी को मिले महिला एवं बाल विकास एवं षिक्षा के क्षेत्र में अजमेर को अग्रिणी बनानें में सहयोग मिलेगा।
अभिनन्दन समारोह का संचालन जिला महामंत्री सौमरत्न आर्य ने किया तथा अन्त में जिला महामंत्री कैलाष कच्छावा ने धन्यवाद किया।
समबोधन से पूर्व नव नियुक्त राज्य मंत्री श्रीमति अनिता भदेल व वासुदेव देवनानी का शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव एवं देहात जिला अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने अजमेर जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. अरविन्द शर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करनें वालों में पूर्व मंत्री श्रीकिषन सोनगरा, विधायक सुरेष सिंह रावत, भागीरथ चैधरी, जिला कार्यालय मंत्री रविन्द्र जसोरिया, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, पूर्व शहर अध्यक्ष षिव शंकर हेडा, पूर्णाषंकर दषोरा, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, धमेन्द्र गहलोत, देवेन्द्र सिंह शेखावत, भागीरथ जोषी, धर्मेष जैन, नवल राय बचानी, सरिता गैना, सौमरत्न आर्य, प्रियषील हाडा, हरिष झामनानी, सम्पत सांखला जयकिषन पारवानी, संजय खण्डेलवाल, सिताराम शर्मा, कुसुम शर्मा, सी.पी. गुप्ता, वनिता जैमन, कमलेष, सम्पत भाटी, रमेष शर्मा, शैलेन्द्र सतरावला, पुष्पेन्द्र गौड़, रमेष सोनी, लोकेष शर्मा, मोहन, राकेष पाराषर, गौपाल गुर्जर, सुरज नारायण पाराषर, नीरज जैन, दौलत खेमानी, विजय खेमानी, सुनिल रामचन्दानी सहित शहर जिल के समस्त पदाधिकारी पार्षद एवं कार्यकर्ताओं शामिल थें।डॉ. अरविन्द शर्मा
अजमेर जिला मीडिया प्रभारी
मीडिया सेन्टर अजमेर मो. 9829044401
फो. 0145-2643700, 0145-2640055

error: Content is protected !!