कागजों में हाजिर पर कार्यालय से नदारद मिले कर्मचारी

तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण
arainअरांई। अरांई तहसीलदार प्रवीण कुमार गुगरवाल ने सोमवार शाम सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सात कर्मचारी नदारद मिले। मामले को लेकर तहसीलदार गुगरवाल ने जिला कलक्टर को निरीक्षण रिपोर्ट भेज कार्यवाही के लिए लिखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरांई तहसीलदार प्रवीण कुमार गुगरवाल ने सोमवार शाम अरांई पंचायत समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में कार्यरत २० कर्मचारियों में से ७ कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज होने के बावजूद नदारद मिले। साथ ही ५ कर्मचारी सीएल पर व दो कर्मचारी मौके पर मिले। वहीं गुगरवाल ने अरांई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व ब्लॉक चिकित्सा कार्यालय का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सक अशोक जाट से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लेबर रूम, दवा वितरण काउन्टर पर आने वाले मरीजों के सम्बन्ध में जानकारी ली।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!