पुष्कर मेले में विकलांगता जागरूकता प्रदर्षनी प्रारम्भ

IMG_7412IMG_7470अर्न्तराष्ट्रीय पुष्कर मेले में पषु पालन विभाग द्वारा आयोजित विकास प्रदर्षनी में राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था चाचियावास, अजमेर द्वारा विकलांगता जागरूकता प्रदर्षनी लगाई गई जिसका उद्घाटन श्रीमान् संजय माथुर एस.डी.एम, पुष्कर द्वारा फीता काट कर किया गया।
प्रदर्षनी का मुख्य उद्देष्य मानसिक विकलांगता के प्रति लोगांे को जागरूक करना एवं संस्था द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमांे की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। संस्था के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, श्री राकेष कुमार कौषिक ने बताया कि प्रदर्षनी में विभिन्न पोस्टरों द्वारा विकलांगता के कारणों एवं परिणामों तथा इन कारणों को दूर करने के उपायों के बारे में समझाया जा रहा है।
प्रदर्षनी में एल.सी.डी. प्रोजेक्टर एवं टी.वी. के माध्यम से लोगांे को जानकारी दी गई तथा प्रदर्षनी में विकलांगता से सम्बन्धित प्रष्न पूछे जिसमंे लोगो ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार दिये गये।
श्री कौषिक ने बताया कि प्रदर्षनी के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए रोजाना नई गतिविधियां जैसे नुक्कड़ नाटक, प्रष्नोत्तरी, कठपुतली शो आयोजित किये जायेगंे। प्रदर्षनी के दौरान जागरूकता पम्पेलट् भी वितरित किये जा रहे है। प्रदर्षनी में तरूण शर्मा, क्षमा आर. कौषिक, लक्ष्मणसिंह चौहान, पद्मा चौहान, रणसिंह, खुषबु सोनी, प्रेमनारायण, राजेन्द्र सांगेला, सुनिल जोषी का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!