अजमेर, 11 नवम्बर। जिला रसद विभाग द्वारा उपभोक्ता पखवाड़ा आज 11 नवम्बर से शुरू हो गया है। यह उपभोक्ता पखवाड़ा आगामी 24 नवम्बर तक चलेगा।
जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी ने बताया कि उपभोक्ता पखवाड़ा के तहत उचित मूल्य की दुकानों पर 13 रूपये 50 पैसे प्रति किलो की दर से बी.पी.एल.परिवारों को चीनी का वितरण किया जाएगा। इसी तरह केरोसिन का वितरण होगा। अंत्योदय एवं खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं का वितरण भी किया जाएगा।