देवनानी ने विकास कार्यो का किया शुभारम्भ

IMG-20141112-WA0001IMG_20141112_111142अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 71 लाख की लागत से कराये जाने वाले विकास कार्यों का शुभारम्भ किया।प्रो. देवनानी ने सिनेवर्ल्ड सिनेमा के पास स्थित तिराहे पर मुख्य मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण के कार्य का शुभारम्भ किया। इसके निर्माण पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 17.30 लाख रूपये खर्च किये जायेगे। इसी प्रकार मित्तल अस्पताल के पास पुष्कर रोड़ पर स्थित पुलिया की चौडाई बढ़ाने एवं सड़क के किनारें पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य का भी शुभारम्भ किया जिस पर 40.00 लाख रूपए व्यय होगें। इसी प्रकार बीकानेर स्वीट्स के पीछे वैशाली नगर शॉपिंग सेन्टर के पास स्थित गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य तथा लोहाखान नाड़ी से जवाहर नगर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ प्रो. देवनानी ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का भव्य अभिनंदन किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर रमेश सोनी, सीताराम शर्मा, जितेन्द्र चौहान, दयालराम सवासिया, जयकिशन पारवानी, अशोक शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, महेन्द्र जादम, राजकुमार ललवानी, तुलसी सोनी, सुलोचना शुक्ला, कल्पना कॉसवा, जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष मेघवंशी, राजेन्द्र सिंह, सुरेश चारभुजा, संजय अरोड़ा, अरविन्द पाराशर, राजू कुमावत, डी.पी. शर्मा, दीपक शर्मा, विक्की लोढ़ा, रश्मि शर्मा, सुनिल राजावत, शमशेर सिंह, शक्ति सिंह, भंवर साहू, सुरेन्द्र उबाणा, मुकेश कुमावत, ताराचन्द बंजारा, धर्मराज गौतम, अनीश कपूर, सुनिल जैन, कुन्दनसिंह नरूका, श्याम पंवार, देवेन्द्र जादम आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!