नहीं मान रहे अपने, बागी बन कर मैदान में दमखम दिखाएंगे

urban-body electionsब्यावर (हेमन्त साहू) । शहर मे निकाय चुनाव मे वार्ड प्रत्याशी के रुप में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस दल से जुडे कार्यकर्ताओ को टिकट नही देने पर मैदान मे बागी बन कर अपनी पार्टी के विरुद्ध जाने को मजबुर है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियो द्वारा रुष्ट कार्यकर्ताओ को मनाकर मैदान से हटाने के निर्देश के बाद भाजपा मंडल एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी नामांकन भर चुके कार्यकर्ताओ को वापस नामांकन लेने के लिए मान मुनव्वल मे जुटे हुए है। कांग्रेस व भाजपा के पदाधिकारियो ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओ को नाम वापस लेने के लिए मना लिया है। लेकिन कुछ कार्यकर्ता हठधर्मिता दिखाते हुए अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को पटखनी देकर अपना दमखम दिखाने को आतुर है। यदि नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन कई कार्यकर्ता वार्ड प्रत्याशी बन कर अडे रहे तो दोनो पार्टीयो की हालत खस्ता हो सकती है। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के सेवादल, एनएसयुआई, युवक कांग्रेस सहित कांग्रेसी नाराजगी जाहिर कर रहे है। वहा दबी जुबान मे भाजपा से नामांकन करने वाले लोग, नीर्दलीय प्रत्याशी बन पार्टी प्रत्याशी को हराने को आतुर है। दोनो दलो के कई नामांकनकर्ता वार्ड प्रत्याशी बने रहे तों अपनी पार्टी के लिए सिर दर्द बन सकते है। पुर्व विधायक देवीशंकर भुतडा के 8 समर्थक भाजपा प्रत्याशी के रुप मे पार्षद रहे है। लेकिन विधानसभा चुनाव मे भुतडा को समर्थन करने के आरोप मे भाजपा मंडल ने खफा होकर टिकट नही दिया है। भाजपा से टिकट नही मिलने पर कई भुतडा समर्थक नीर्दलीय प्रत्याशी बन कर अपना जलवा दिखा सकते है। इस चुनावी मैदान की सही तस्वीर शुक्रवार को सामने आ जायेगी। फिर जो चुनावी मैदान मे तस्वीर उभरेगी। वही पार्टी के प्रत्याशियो के लिए रुकावट बन सकती है। देखते है शुक्रवार दोपहर बाद दोनेा दलो के चुनावी मैदान की तस्वीर स्पष्ठ हो जायेगी।

टिकट वितरण में कांग्रेस के निष्ठावान लोगों की अनदेखी करने का आरोप
सेवादल के मेवाड़ा व युवा कांग्रेस के लक्खन ने किया ब्लॉक कांग्रेस पर गुस्सा जाहिर
ब्यावर (हेमन्त साहू) । शहर मे निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के अग्रिम संगठनो जुडे कार्यकर्ताओ मे रोष व्याप्त है। कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक सोहन मेंवाडा एवं युवक कांग्रेस के विधानसभा महासचिव मुकेश लक्खन ने प्रेस नोट जारी कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डा. एससी जैन , प्रवीण जैन सहित कुछ लोगो की टिकट वितरण मे की गई मनमानी की कडे शब्दो मे निंदा की है। युवक कांग्रेस के लक्खन ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष उा. जैंन, विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौंहान, चुनाव संयोजक दिनेश शर्मा ने मनमानी करते हुए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट नही देकर कांग्रेस के विरोधियो को प्रत्याशी बनाया है। जिससे कार्यकर्ताओ मे रोष व्याप्त है। लक्खन ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पत्र भेजकर तीनो नेताओ के मनमाने रवैये की शिकायत की है।

जैन व शर्मा ने काटे जमीनी कार्यकर्ताओं के टिकट-मेवाडा
कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक सोहन मेंवाडा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डा. जैंन व उनके पुत्र प्रवीण जैंन एवं दिनेश शर्मा पर जमीनी कार्यकर्ताओ की अनदेखी कर कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास किया है। कांग्रेस के प्रदेश नेताओ ने आपस मे मिल जुल कर कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता को टिकट देने के निर्देश दिये, लेकिन डा. जैन व उनके पुत्र प्रवीण, दिनेश शर्मा ने एक ही रात मे सच्चे कांग्रेसीयो के टिकट कटवा दिए जिससे शहर के कांग्रेसजनो मे नाराजगी का वातावरण बना हुआ है। सेवादल के मेवाडा की मौजुदगी में गुरुवार को नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने इन तीनो नेताओ के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए आपसी विचार विमर्श किया।

error: Content is protected !!