गज़लों का कार्यक्रम जज़्बात 16 नवम्बर को

kala ankurनगर की सांस्कृतिक संस्था कला अंकुर तथा दिल्ली की संस्था साक्षी प्रस्तुत करने जा रहे हैं, दिल्ली से पधारे प्रख़्यात गज़ल गायक उस्ताद शकील अहमद की गायी हुई गज़लें । कार्यक्रम दिनांक 16 नवम्बर 2014 (रविवार) को सायं 6 बजे होटल आराम के सभागार में प्रस्तुत किया जायेगा । अध्यक्ष आनन्द गार्गीया के अनुसार उस्ताद शकील अहमद रेडियो तथा दूरदर्षन के स्थापित कलाकार हैं तथा देष विदेष में गज़लों के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।
अजमेर के संगीत प्रेमी तथा गज़लों को चाहने वाले श्रोताओं के लिये यह एक मनमोहक कार्यक्रम होगा, उस्ताद शकील अहमद के साथ ही दिल्ली के प्रसिद्ध सारंगी तथा तबला वादक भी पधार रहे हैं । कला अंकुर गज़लों का यह कार्यक्रम ऊर्दू साहित्य के प्रति श्रोताओं की रूचि जागरूक कर रहा है ।
शरद गोयल
पब्लिक रिलेषन सचिव

error: Content is protected !!