
ब्यावर (हेमन्त साहू)। शहर मे इन दिनो लोगो को मयाद खत्म हो चुकी पेय पदार्थ पिलाकर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है। राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के निकट एक ठंडे पेय की दुकान पर कई ब्रान्डेड कंपनी की कोल्ड ड्रिंक्स की मयाद खत्म होने के बावजुद ग्राहको को बेचने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को खाद्य विभाग अजमेर की टीम ने कार्यवाही करते हुए कई बोतलो को जब्त कर नाली मे नष्ट किया। कार्यवाही की जानकारी देते हुए जवाजा सीएमएचओ डा. सीएल परिहार, फुड सेफ्टी अधिकारी अजय मोयल ने बताया कि राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के निकट अशोक फ्रुट ज्युस सेन्टर की दुकान पर कई तरह के पैक बोतलो मे मयाद खत्म हो चुके पेय पदार्थ बेचने की सुचना मिलने पर शुक्रवार दोपहर कार्यवाही की। कार्यवाही मे अनार व सेव के ज्युस की पैक बोतले एवं मिरन्डा, पेप्सी, स्प्रिट, लिम्का की कई बोतलो को जब्त कर नाली मे नष्ट किया। खाद्य विभाग की कार्यवाही टीम ने कई तरह के ज्युस के सेंपलो की परख की एवं सीलबंद कर प्रयोगशाला मे जांच हेतु भिजवाया। ज्युस दुकान मालिक कन्हैयालाल सिंधी ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलो के वैधता समाप्त हो गई थी। कंपनी को वापस भेजने के लिए रखी हुई थी। हा यह गलती हुई कि हमने बोतलो को सजाकर डिस्पले किया। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान मालिक कन्हैयालाल पुत्र पुरुषोत्तमदास सिंधी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच मं जुट गई है।
