20 नवम्बर की सायं 6 बजे बंद हो जाएगा शोर-गुल

beawar nagar parishad 450ब्यावर। नगर परिषद ब्यावर आम चुनाव हेतु शहर में बनाये गए 99 बूथों पर 22 नवम्बर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान कराये जाने की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम भगवती प्रसाद के अनुसार मतदान समाप्ति के नियत समय से पूर्व 48 घण्टे की अवधि को दृष्टि रखते हुए 20 नवम्बर की सायं 6 बजे से चुनावी शोर-गुल बंद हो जाएगा।

एसडी कॉलेज में रहेंगी ईवीएम स्ट्रोंगरूम की पुख्ता व्यवस्था
ब्यावर। ब्यावर नगर परिषद आम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर परिसर में ईवीएम मशीनों हेतु स्ट्रोेंगरूम संबंधी पुख्ता व्यवस्था रहेगी।
रिटर्निंग ऑफिसर ( एसडीएम ) ब्यावर भगवती प्रसाद ने उक्त जानकारी दी। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार बताया कि 22 नवम्बर को मतदान पश्चात् ईवीएम मशीनें स्ट्रोंगरूम में रखने व शील्ड करने संबंधी व्यवस्थाओं को अंज़ाम दिया जाएगा। इसी तरह मतगणना दिवस 25 नवम्बर को मतगणना हेतु पुख्ता व्यवस्थाओं के साथ स्ट्रोंगरूम प्रातः 8 बजे खोला जाएगा।
चुनाव अभ्यर्थी अथवा अभिकर्ता रह सकता है उपस्थित
रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि नगर परिषद आम चुनाव के क्रम में अभ्यर्थी अथवा उसका अभिकर्ता मतदान समाप्ति पश्चात् ईवीएम स्ट्रांेगरूम में रखने एवं मतगणना दिवस पर स्ट्रोंगरूम खोलते समय सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के साउथ ब्लॉक में उपस्थित रहना चाहें तो उपस्थित रह सकते हैं।

ईवीएम मशीनों की सीलिंग प्रक्रिया का अभ्यर्थी / एजेन्ट भी कर सकते हैं अवलोकन
ब्यावर। नगर परिषद ब्यावर आम चुनाव में मतदान हेतु प्रयोग में ली जाने वाली ईवीएम मशीनों की तैयारी एवं सीलिंग संबंधी कार्य सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर में 19 नवम्बर बुधवार को प्रातः 9 बजे से शुरू होगा।
रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद ने बताया कि संबंधित निर्वाचन प्रत्याशी अथवा अभिकर्ता ईवीएम मशीनेंा की सीलिंग प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं। ईवीएम मशीन सीलिंग प्रक्रिया कार्य समाप्ति तक ज़ारी रहेगी।

ब्यावर तहसील कार्यालय में सेना भर्ती रैली बूंदी हेतु अधिकृत निःशुल्क टोकन देने का कार्य ज़ारी
ब्यावर। जिला खेल संकुल केन्द्र बूंदी में आगामी एक दिसम्बर को आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली मंे भाग लेने केलिए तहसील क्षेत्रा ब्यावर क्षेत्रा में निवासी नवयुवकों को यहां तहसील कार्यालय ब्यावर में प्रातः 11 सेे 3 बजे के मध्य निःशुल्क टोकन प्रदान किये जारहे हैं।
इस आशय की जानकारी तहसीलदार मदन लाल जीनगर ने दी। तहसीलदार ने बताया कि बूंदी में होने वाली सैना भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों केलिये यह निःशुल्क टोकन होना आवश्यक है। टोकन प्राप्त करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी को अपना ब्यावर तहसील निवासी होने का मूल निवास प्रमाण पत्रा की तथा 10वीं अथवा 12 वीं कक्षा की अंक तालिका की फोटो प्रति अपने साथ लानी होगी।
तहसीलदार ब्यावर ने स्पष्ट किया कि टॉडगढ़ तहसील क्षेत्रा के मूल निवासी अभ्यर्थियों को उक्त सैना भर्ती रैली मंे भाग लेने हेतु निःशुल्क टोकन टॉडगढ तहसील कार्यालय मंे मिलेंगे। अतः टॅाडगढ़ तहसील क्षेत्रा के अभ्यर्र्थी टॉडगढ़ तहसील कार्यालय में ही सम्पर्क करने की सलाह है।

error: Content is protected !!