ऊर्जा सचिव लेंगे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

AVVNL thumbअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक 20 नवम्बर गुरूवार को प्रातः 11.00 बजे़ ऊर्जा सचिव श्री संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में निगम के पंचषील स्थित मुख्यालय भवन के सभागार में होगी। प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत ने बताया कि बैठक में वर्ष 2014-15 के कार्यो की समीक्षा, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं एवं कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई, ईयूडीआर और एलआर एक्ट, खराब मीटर बदलने की प्रगति, नये 33 केवी सब स्टेषनों के निर्माण, कृषि कनेक्षन, ‘‘एमएमएसएलवीवाय’’ स्कीम के तहत घरेलू कनेक्षन, फीड़र मीटरिंग एवं फीड़र रखरखाव, राजीव गंाधी ग्रामीण विद्युतिकरण योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्ष किया जाएगा।

लाईनमैन प्रषिक्षण कार्यक्रम जारी
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर जिला वृत के तकनीकी कर्मचारियों के चार दिवसीय लाईनमैन प्रषिक्षण कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा।
प्रातः कालीन सत्र में सहायक अभियन्ता (आई. टी.) श्री पी. सी. तिवारी ने 33/11 केवी सब स्टेषन एवं ए बी केबल्स व कंट्रोल केबल्स के विषय में जानकारी प्रदान की। तदुपरान्त फीडर मैनेजर (अ.श.वृ.) श्री के. के. बैरवा ने प्रषिक्षणार्थियों को एटी एण्ड सी लॉसेज, कैपेसीटर और पावर फैक्टर के उन्नयन के सम्बन्ध में प्रषिक्षण दिया।
द्वितीय सत्र में लेखाधिकारी(अ.जि.वृ.) श्री प्रदीप मोरानी ने मीटरिंग, बिलिंग व कलैक्षन/रेवेन्यू रियलाइजेषन एवं डिस्कनैक्षन्स के विषय में जानकारी प्रदान की। दिवस के अंतिम सत्र में प्रावै. सहा.-अधीक्षण अभियन्ता (एम एण्ड पी) श्री गोपाल चतुर्वेदी ने प्रषिक्षणार्थियों को मीटर रीडिंग/बिलिंग व कलैक्षन, विभिन्न प्रकार के मीटरों व उनकी कार्यषैली के विषय में जानकारीे प्रदान की।
अधीक्षण अभियन्ता (अ.जि..वृ.) श्री एस.एन. चावला ने जानकारी दी की प्रषिक्षण का तृतीय दिवस (गुरूवार) प्रायोगिक प्रषिक्षण हेतु रखा गया है जिसके अन्तर्गत प्रषिक्षणार्थियों को 33/11 केवी सब स्टेषन हाथीभाटा पावर हाऊस पर सुरक्षा सम्बन्धी एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व विद्युत दुर्घटना रोकने सम्बन्धी प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया जायेगा। साथ ही प्रषिक्षणार्थियों सुरक्षा उपकरणों के उपयोग संबंधीे एक लघु फिल्म भी दिखाई जायेगी एवं दोपहर बाद बस द्वारा गेगल स्थित निजी फर्म पर ट्रांसफॉर्मर मरम्मत संबंधी भौतिक प्रषिक्षण प्रदान किया जायेगा एवं मदार में स्थित मीटर लैब व मीटर टेस्टिंग के बारें में प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया जायेगा साथ ही निगम के मदार स्थित स्टोर का भ्रमण भी कराया जायेगा व जानकारी प्रदान की जायेगी।

error: Content is protected !!