ब्यावर। विभागीय अधिकरीगण हर सोमवार सायं 4 बजे उपखण्ड कार्यालय में आयोजित होने वाली विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक रूपसे उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस आशय के निर्देश एसडीओ भगवती प्रसाद ने सोमवार को उनकी अध्यक्षता में ऑफिसर्स सभागार में आहूत की गई समीक्षा बैठक दौरान दिये। उन्होंने सैक्टर अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्रा में भ्रमण के दौरान उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण भी करेंगे। सैक्टर अधिकारी क्षेत्रा में प्राप्त हुई जन शिकायतों की रिपोर्ट संबंधित एडोपटर को देंगे तथा एडोपटर द्वारा इसका इंद्राज़ राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर किया जाएगा। उसकी रिपोर्ट एसडीओ को देंगे।
समीक्षा बैठक में बीसीएमओ डॉ0 सी0एल0परिहार से चर्चा के उपरान्त एसडीओ ने कहा कि प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को टीबी सेन्टर के डॉ0 शेखर शर्मा को टॉडगढ़ चिकित्सालय में तथा एकेएच ब्यावर के डॉ0 तापड़िया को जवाजा चिकित्सालय में प्रतिनियुक्ति पर लगवाया जाएगा। इस संबंध मंे जिला प्रशासन को अनुशंसा की जा रही है। उन्होंने बीसीएमओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण अंचल में संचालित होरहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के तय प्रोग्राम की विद्यालयवार सूची बीईईओ जवाजा को सुलभ करवाएंगे। बैठक में एकेएच के चिकित्साधिकारी डॉ0के0के0चौहान से राजकीय चिकित्सालय में उपलब्ध करायी जारही चिकित्सा प्रबन्धन के बारे में विचार-विमर्श दौरान एसडीओ ने इस बात पर बल दिया कि मदर चाईल्ड विंग के निर्माण कार्य की गति बढ़ाई जाएं। सुलभ शौचालय मेन्टीनेन्स आदि हेतु संबंधित ठेकेदार के अभाव में स्थानीय स्तर से कार्य करवाया जाएं। चिकित्सालय परिसर में लगाये गए चार टीवी सैट का उचित उपयोग एवं संचालन सुचारू रूपसे हों। पशुपालन विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ0 अजय अरोड़ा से कहा कि वे ब्यावर में छावनी में स्थित विभागीय कार्यालय पर गत मीटिंग में प्रदत्त निर्देेशों के अनुरूप कार्य करके उसकी रिपोर्ट अगली मीटिंग में आवश्यक रूपसे देंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती कविता डाबी को हिदायत दी कि विभाग की ओर से शहर में आदर्श आंगन बाडी केन्द्र पर समुचित सुविधाएं एवं व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। राजस्व विभाग की गतिविधियों पर चर्चा उपरान्त टॉडगढ़ तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को हिदायत दी गई कि क्षेत्रा में किसी सम्पत्ति का कोई मालिक नहीं हों तो उसे सरकारी सम्पत्ति घोषित करने की कार्यवाही अंज़ाम देवें। एसडीओ ने पंचायत समिति जवाजा के पीओ फिरोज खान तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता मुकेश महावर को निर्देेशित किया कि क्षेत्रा में पानी की टंकियों संबंधित अपेक्षित सूचना शीघ्र उपलब्ध कराएंगे। एसडीओ ने जल-संसाधन विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा से तथा अतिरिक्त बीईईओ श्रीमती धीरज शर्मा से भी विभागीय गतिवधियों की चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
वार्ड नं. 22 के नागरिकों हेतु आज से 2 दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर
ब्यावर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी भामाशाह योजना के तहत ब्यावर शहरी क्षेत्रा के वार्ड नं. 22 के निवासियों के हितार्थ 2 दिसम्बर एवं 3 दिसम्बर को भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन कृष्णा कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने शहर के वार्ड नं. 22 के सभी नागरिकों को पूरे परिवार एवं आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित शिविर स्थल में आकर शिविर का फायदा उठाने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि शिविर के सहायक प्रभारी अधिकारी-द्वितीय का दायित्व ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त मुरारी लाल वर्मा तथा जिला रोजगार अधिकारी टी0एस0 राठौड़ द्वारा निर्वहन किया जाएगा।
कोटड़ा, जालिया-प्रथम एवं नरबदखेड़ा में आज से लगेगा चार दिवसीय भामाशाह शिविर
ब्यावर। पंचायत समिति जवाजा क्षेत्रा की कोटडा, जालिया-प्रथम एवं नरबदखेड़ा पंचायत मुख्यालय पर आज 2 दिसम्बर से भामाशाह नामांकन शिविर लगाया जा रहा है जो संबंधित पंचायत क्षेत्रा के वासियेां के हितार्थ आगामी 5 दिसम्बर तक जारी रहेगा।
एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय कोटड़ा में बीडीओ श्रीमती राजबाला मीणा, जालिया-प्रथम में नायब तहसीलदार नरेन्द्र सिंह पंवार तथा नरबदखेड़ा में टॉडगढ़ तहसीलदार भंवर सिंह चौहान शिविर प्रभारी अधिकारी का दायित्व निर्वहन करेंगे ।
वार्ड नं. 7 के नागरिकों हेतु आज से 2 दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर
ब्यावर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी भामाशाह योजना के तहत ब्यावर शहरी क्षेत्रा के वार्ड नं. 7 के निवासियों के हितार्थ चांग चितार रोड़ स्थित माहेश्वरी छात्रावास परिसर में 2 दिसम्बर एवं 3 दिसम्बर को भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने वार्ड नं. 7 में रहने वाले सभी नागरिकों को पूरे परिवार एवं आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित शिविर स्थल में आकर शिविर का फायदा उठाने का सुझाव दिया है।
वार्ड नं. 8 व 23 हेतु 4 व 5 दिसम्बर को भामाशाह नामांकन शिविर
शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि इसी तरह 4 व 5 दिसम्बर को शहर के वार्ड नं. 8 के नागरिकों हेतु मिशन बॉयज़ मिडिल स्कूल परिसर में तथा वार्ड नं. 23 के नागरिकांे हेतु बाल मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में भामाशाह नामांकन शिविर लगाया जाएगा।