बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के दिये निर्देश

कई निजी विद्यालय छात्रों के नहीं भर रहे हैं फार्म
arainअरांई। 8 वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा में आनॅलाईन आवेदनों को लेकर अरांई ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कान्ता प्रसाद शर्मा ने सख्त निर्देश दिये है। शर्मा ने क्षेत्र में कार्यरत सभी सरकारी व नीजि संस्थाप्रधानों को वैकल्पिक बोर्ड में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र छात्रों को प्रोत्साहित कर आवेदन भरवाने के निर्देश दिये है। बीईईओं कान्ता प्रसाद शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की पहल पर वैकल्पिक बोर्ड व्यवस्था लागू होने से छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में मनोबल, आत्मविश्वास बढने के साथ साथ विद्यालयों में शिक्षा स्तर का आंकलन होना संभव है। सरकारी व गैर सरकारी स्कू ल के संस्थाप्रधानों को अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं के आवेदन भरने के निर्देश दिये गये है। मालूम हो कि क्षेत्र में कार्यरत कई नीजि शिक्षण संस्थाओं द्वारा आठवीं कक्षा के छात्रों को प्रोत्साहित न कर वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के आवेदन नहीं भरवायें जा रहे है।

अरांई में स्वाभिमान रक्षा यज्ञ आज
तहसील मुख्यालय पर विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में स्वाभिान रक्षा यज्ञ का आयोजन मंगलवार को किया जायेगा। विश्व हिन्दू परिषद के अजयमैरू जिला प्रचार प्रसार प्रभारी कैलाश राव बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्ेश्श्य महाराणा प्रताप के सहयोगी वीर यौद्धा गाडोलिया लुहारों के उत्थान व मार्गदर्शन देना है। कार्यक्रम में आस पास के गांवों के लुहार जाति के महिलाए व पुरूष भाग लेगें। इस दौरान मुख्य बाजार से लेकर महाराणा प्रताप कॉलोनी तक भव्य कलश यात्रा व पण्डित योगनारायण व्यास के सानिध्य में पंचकुण्डीय यज्ञ का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, श्री श्री १००८ श्री आयस जी श्री शम्भुनाथजी योगी गेहलपुर हिंगलाज माताजी एवं अरांई रामद्वारा के संत श्री रामप्रकाश जी रामस्नेही के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!