बोराडा। समीपस्थ ग्राम धानवा स्थित आंगनबाडी केन्द्र पर सोमवार को टीकाकरण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ एवं बच्चो की जांच कर टीकाकरण किया गया। आरोग्य प्लस परियोजना अंराई ब्लॉक कॉर्डिनेटर रणजीतसिंह केषावत ने बताया कि केन्द्र ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता जल एवं पोषण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें आ.बा.केन्द्र पर महिलाओ एवं किषोरियो को आयरन की गोलिया वितरण करने व उनका फॉलोअप करने व टीकाकरण से वंचितो का टीकाकरण करवाने पर जोर दिया। समिति ने आ.बा.केन्द्र के पास स्वच्ठता कार्यक्रम करने का निर्णय भी लिया है। इस दौरान आ.बा.केन्द्र पर महिलाओ को पोषाहार एवं आयरन की गोलिया भी वितरीत की गई एवं गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म अदा की गई। एएनएम धन्नीमीणा ने महिलाओ एवं बच्चो का टीकाकरण किया। ब्लॉक कॉर्डिनेटर रणजीतसिंह ने महिलाओ एवं किषोरियों को सेहत से जुडा आवष्यक परामर्ष दिया। इस दौरान एएनएम धन्नी मीणा,आषा सहयोगिनी पिन्दु कंवर ,कार्यकर्ता हेमलता वार्डपंच भंवर कंवर एवं रणजीतसिंह आदि उपस्थित थे। गतिविधि का संचालन आषा सहयोगिनी पिन्टुकंवर ने किया।
रणजीत सिंह केसावत