कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, कहा भाजपा हॉय- हॉय

02ब्यावर, (हेमन्त साहू)। कांगे्रस प्रदेश सचिव कल्पना भटनागर के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल, एससी कांग्रेस सहित अनैक कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने राज्य की भाजपा सरकार के 1 वर्ष कें कार्यकाल को धिक्कार दिवस के रुप मे मनाते हुए सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा हॉय- हॉय एवं मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।  इस दौरान कांग्रेस की भटनागर ने कहा कि जनता को झूठे झांसे देकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार का एक वर्षीय कार्यकाल जनता के लिए आमजन के लिए आहत भरा रहा है। काँग्रेस एससी जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा ने कहा कि वसुन्धरा राजे की सरकार धन और अपनी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर अपने विधायकों पर दबाव बनाकर अपने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाडे की भीड एकत्रित रही है। जैन का कहना है कि सरकार का इस तरह का आयोजन अपने एक वर्षीय कार्यकाल की विफलता पर पर्दा डालकर जनता भ्रमित करने वाला कदम है। सेवादल कांग्रेस के सोहन मेंवाडा कहा कि प्रदेश में जहाँ कानून व्यवस्था चरमरा रही है,महिलाएं सुरक्षित नही, शहरों और गांवों में सरेआम हत्या-लूटपाट जैसी जघन्य घटनाएं आये दिन देखने को मिल रही है। ऐसे में भाजपा सरकार का इस तरह का समारोह आयोजन में जनता की गाढी कमाई को अपने ऐसो आराम में लगाना अपने आप में सवालिया निशान खडा करता है।

error: Content is protected !!