मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान यातायात के रहेंगे विशेष इंतजाम

vasundhara 1अजमेर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की कल 15 दिसम्बर को अजमेर यात्रा के दौरान यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पटेल मैदान में आयोजित होने वाली सभा में आने वाले नागरिकों तथा वाहनों के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि पटेल स्टेडियम में होने वाली आम सभा में आम जनता का प्रवेश आजाद पार्क की तरफ से होगा। पटेल स्टेडियम के बीच बने तीन प्रवेश द्वारों से आमजन सभा स्थल में प्रवेश कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि वाहनों के आगमन मार्ग एवं पार्किंग के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। नागौर रोड़ से आने वाले वाहन पुष्कर घाटी, वैशाली नगर रोड़, अनासागर चौपाटी, जवाहर रंगमंच, सावित्री कॉलेज तिराहा, अजमेर क्लब होते हुए आजाद पार्क आएंगे।
जयपुर रोड़ से आने वाले वाहन घूघरा घाटी, रोडवेज बस स्टेण्ड, अम्बेडकर सर्किल, कलेक्ट्रेट तिराहा, अजमेर क्लब होते हुए आजाद पार्क आ सकेंगे।
श्रीनगर रोड़, नाका मदार, राजा साईकिल चौराहा, सी.आर.पी.एफ. ब्रिज, सैशन कोर्ट तिराहा, अम्बेडकर सर्किल, कलेक्ट्रेट तिराहा, अजमेर क्लब होते हुए आजाद पार्क आ सकेंगे।
इसी तरह नसीराबाद रोड़ एवं ब्यावर रोड़ से आने वाले वाहन परबतपुरा चौराहा, 9 नम्बर पेट्रोल पम्प, सेन्ट पॉल स्कूल चौराहा, अलवर गेट, मेयो कॉलेज तिराहा, राजा साईकिल चौराहा, सी.आर.पी.एफ. ब्रिज, सैशन कोर्ट तिराहा, अम्बेडकर सर्किल, कलेक्ट्रेट तिराहा, अजमेर क्लब होते हुए आजाद पार्क आ सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंच पर बैठने वाले मंत्रीगण, विधायक एवं उच्च अधिकारीगण पटेल स्टेडियम में गरीब नवाज द्वार से प्रवेश करेंगें एवं जिनके वाहनों की पार्किंग अन्दर की तरफ होंगी।
पार्टी पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथिगण, अधिकारीगण एवं पत्रकार चन्द्रवरदाई द्वार से पटेल स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। इनके वाहनों की पार्किंग अग्रवाल स्कूल एवं हस्बैण्ड मेमोरियल स्कूल में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पार्षद एवं स्थानीय जन प्रतिनिधीगण इण्डोर स्टेडियम के प्रवेश द्वार से पटेल स्टेडियम में प्रवेश करेंगे तथा इनके वाहनों की पार्किंग इण्डोर स्टेडियम में की जाएगी।
आमजन के दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन आजाद पार्क के अन्दर की तरफ पार्किंग करेंगे।

बड़ी बसों की पार्किंग व्यवस्था-
पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र चौधरी ने बताया कि बड़ी बसों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आजाद पार्क के बाहर एक लाईन में पार्किंग की जाएगी। अजमेर क्लब एवं सावित्री चौराहे की बीच तक रोड के एक तरफ ही पार्किंग की जाएगी। अजमेर क्लब चौराहे से सौमांग्लय विवाह स्थल तक रोड के एक तरफ पार्किंग की जाएगी। संभागीय आयुक्त कार्यालय के पास संयोगिता नगर मैदान में पार्किंग की जाएगी।

error: Content is protected !!