अजमेर / राष्ट्रीय मानसिक विकलांग संस्थान सिकन्दराबाद एवं परिवार संस्था द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के विकलांग बच्चों के अभिभावकों के लिए अजमेर में प्रथम बार दो दिवसीय रीजनल अभिभावक बैठक का आयोजन मीनू स्कूल, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा दिनांक 20 व 21 दिसम्बर 2014 को अजमेर में किया जा रहा हैं इस रीजनल अभिभावक बैठक में अलग-अलग राज्यों में लगभग 150 अभिभावक भाग लेंगे बैठक का उद्देश्य विकलांग बच्चों के अभिभावकों को विकलांगों हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा अभिभावक संगठन के माध्यम से किये जाने वाले कार्यांें से अवगत कराना है।
संस्था के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को प्रातः 10 बजे होगा। बैठक मंे परिवार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले. कर्नल बी.के. गौतम, राजस्थान प्रभारी, श्री सुदीप गोयल, पूर्व सभापति श्री सोमरत्न आर्य, श्रीमती उषा जैन, लायन्स क्लब अजमेर, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती बाला मेवाड़ा लायन्स क्लब अजमेर वेस्ट, डॉ. पंकज तोषनीवाल, उपनिदेशक श्रीमती विजयालक्ष्मी गौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अजमेर एवं श्री जय प्रकाश सहायक निदेशक जिला बाल सरंक्षण इकाई, अजमेर उपस्थित रहेगें।
इस दो दिवसीय बैैठक में संदर्भ व्यक्ति श्री सुदीप गेायल, (सीकर) श्री राजा भण्डारी, (उदयपुर) डॉ. महेन्द्र जैन (अजमेर) राकेश कुमार (अजमेर) श्रीमती क्षमा काकड़े कौशिक आदि सम्बोधित करेगें।