अजमेर जिले में तीन चरणों में पंचायतीराज चुनाव

panchayatअजमेर। पंचायतीराज चुनाव अजमेर जिले में तीन चरणों में सम्पन्न कराए जाएंगे। पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल तीन जनवरी को जारी होगी। प्रथम चरण में जिला परिषद के 14 वार्डाें के नामांकन कल से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में लिए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि प्रथम चरण की अधिसूचना एवं नामांकन प्रक्रिया कल 3 जनवरी से शुरू हो जाएगी। जिला परिषद के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 14, 15, 16, 17 एवं 32 में चुनाव के लिए 3 से 6 जनवरी तक नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे। प्रथम चरण में जिला परिषद वार्ड चुनाव के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच 7 जनवरी को होगी। नाम वापसी 8 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह का भी आवंटन कर दिया जाएगा। इन वार्डाें में 16 जनवरी को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 वार्डाें में चुनाव होंगे। दूसरे चरण की अधिसूचना 9 जनवरी को जारी होगी। नामांकन प्रक्रिया 9 जनवरी से 12 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। जिला परिषद के वार्ड संख्या 10, 11, 12, 13, 22, 23, 24, 28, 29, 30 एवं 31 में चुनाव के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 13 जनवरी को होगी। नाम वापसी 14 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह का भी आवंटन कर दिया जाएगा। इन वार्डाें में 22 जनवरी को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार के अनुसार तीसरे चरण में जिला परिषद के 7 वार्डाें में चुनाव होंगे। इस चरण की अधिसूचना 17 जनवरी को जारी होगी। नामांकन प्रक्रिया 17 जनवरी से 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। जिला परिषद के वार्ड संख्या 18, 19, 20, 21, 25, 26 एवं 27 में चुनाव के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 21 जनवरी को होगी। नाम वापसी 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह का भी आवंटन कर दिया जाएगा। इन वार्डाें में 30 जनवरी को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि तीनों चरणों के लिए हुए मतदान की मतगणना 5 फरवरी को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज अजमेर में प्रात: 8 बजे से में होगी। जिला प्रमुख निर्वाचन के लिए बैठक 7 फरवरी तथा उप जिला प्रमुख निर्वाचन के लिए बैठक 8 फरवरी को होगी। इसी तरह पंचायत समितियों में प्रधान व उप प्रधान के निर्वाचन के लिए बैठक भी क्रमश: 7 व 8 फरवरी को होगी।
पंचायत समितियों में तीन चरणों में होंगे चुनाव
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि पंचायत समितियों में भी तीन चरणों में चुनाव होंगे। प्रथम चरण में पीसांगन, भिनाय व जवाजा, द्वितीय चरण में श्रीनगर, अरांई, मसूदा तथा तीसरे चरण में किशनगढ़, केकड़ी व सरवाड़ पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।

जिला परिषद के वार्डाें का क्षेत्र
अजमेर। पंचायतीराज चुनाव के लिए जिला परिषद के वार्डाें का सीमा क्षेत्र निम्न प्रकार है। वार्ड संख्या एक- भगवानपुरा, पिचोलिया, खोरी, नांद, देवनगर, कानस, कडैल, तिलोरा एवं गनाहेडा। वार्ड संख्या 2- कालेसरा, रामपुरा डाबला, भटसूरी, पगारा, गोविन्दगढ़, जसवन्तपुरा एवं पीसांगन। वार्ड संख्या 3- मकरेडा, डोडियाना, दांतडा, भांवता, डूमाडा, बुधवाडा, केसरपुरा व सराधना। वार्ड संख्या 4- हटूण्डी, भवानीखेडा, राजोसी, नांदला, मियांपुर, राजगढ़ व देराठू। वार्ड संख्या 5- न्यारा, बिडक्चियावास, मांगलियावास, लामाना, लीडी, बिठूर, बाघसूरी, भटियानी व झडवासा। वार्ड संख्या 6- गोला, करनोस, जेठाना, नागेलाव, रूपनगर, जालिया प्रथम, ब्यावरखास, नून्द्रीमेन्द्रातान व मूडिया। वार्ड संख्या 7- सूरजपुरा, दुर्गावास, नाईकला, कोटडा, देवाता, नरबदखेडा, जवाजा, काबारा किशनुपरा व नून्दी मालदेव। वार्ड संख्या 8- रावमाल, बराखन, बडाखेडा मालातो की बैर, लोटियाना, बंजारी, तारागढ़, टाटगढ़, आसन, बामनहेडा व बडकोचरा। वार्ड संख्या 9- सरवीना, अतीतमण्ड, गोहना, सरमालिया, मालपुरा, राजियावास, बलाड, देलवाडा व सुहावा। वार्ड संख्या 10- कानाखेडा, जीवाणा, पीपलाज, देवास, लूलवा, नया गांव, दौलतपुरा द्वितीय, झाक, नाड़ी व अंधेरीदेवरी। वार्ड संख्या 11- हरराजपुरा, किराप, मायला, श्यामगढ़, मोयणा, खरवा, देवपुरा व मसूदा। वार्ड संख्या 12- नंदवाडा, धोलादांता, रामगढ, हनुतिया, बरल द्वितीय, देवमाली, बाड़ी व जालिया द्वितीय। वार्ड संख्या 13- दौलतपुरा प्रथम, लोडियाना, जामोला, बेगलियावास, सथाना, सतावडिया, शेरगढ़ व शिखरानी। वार्ड संख्या 14- राताकोट, सिंगावल, नान्दसी, बड़ली, एकलसिंहा, लामगरा, देवलियाकलां, पडांगा, करांटी व गुढ़ाखुर्द। वार्ड संख्या 15- कुम्हारिया, धांतोल, छछुन्दरा, चापांनेरी, बूबकिया, सोबड़ी, बान्दनवाड़ा, भिनाय व टांटोटी। वार्ड संख्या 16- राममालिया, बरोल, भगवन्तपुरा, डबरेला, केबानिया, शोकलिया, सराना, जोताया, गोयला व शेरगढ़। वार्ड संख्या 17- पाडलिया, केरोट, बडग़ांव, कनेईकलां, नागोला, सापला, सूपां, रामपाली, भगवानपुरा व सातोलाव। वार्ड संख्या 18- आलोली, भीमड़ावास, पीपलाज, भराई, सरसड़ी, गुलगांव, प्रान्हेड़ा, खवास, गोरधा व कादेड़ा। वार्ड संख्या 19- चीतीवास, कालेड़ा कंवर जी, सदारा, पारा, कुशायता, गिरवरपुरा, घटियाली, मेहरूंकला व सावर। वार्ड संख्या 20- सलारी, कणोज, बाजटा, धून्धरी, टांकावास, कालेड़ा कृष्ण, मेवदांकलां, मोलकिया व बघेरा। वार्ड संख्या 21- लसाडिय़ा, देवगांव, जूनिया, हरपुरा, बिड़ला, लल्लाई, अजगरा, हिगोलिया व स्यार। वार्ड संख्या 22- मण्डावरिया, झीरोता, कासीर, बोराडा, गोठीयाना, आकोडिया, मनोहरपुरा, खीरियां व फतेहगढ़। वार्ड संख्या 23- छोटा लाम्बा, भोगादीत, कालानाडा, सान्दोलिया, सिरोज, ढसूक, भामोलाव व अरांई। वार्ड संख्या 24- देवपुरी, दादिया, कटसूरा, टिकावड़ा, काढ़ा, बरना, सरगांव, सिलोरा व मालियो की ढाणी। वार्ड संख्या 25- डीडवाड़ा, बुहारू, नलू, हरमाड़ा, पाटन, तिलोनिया,बांदरसिंदरी व सुरसुरा। वार्ड संख्या 26- सिनोदिया, कोटड़ी, जाजोता, भदूण, नोसल, रूपनगढ़ व त्योद। वार्ड संख्या 27- नवां, पनेर, अमरपुरा, रलावता, सलेमाबाद, थल, पींगलोद व करकेडी। वार्ड संख्या 28- खतौली, कुचील, चाचियावास, अरडका, बबाचया, कायमपुरा, रामनेर ढाण व नरवर। वार्ड संख्या 29- अजयसर, गगवाना, पालरा, उंटडा, गेगल, बुबानी, भूडोल व बडल्या। वार्ड संख्या 30- लवेरा, फारकिया, गोडियावास, बीर, कानाखेडी, दांता, श्रीनगर व ढाल। वार्ड संख्या 31- सनोद, तिहारी, कानपुरा, साम्प्रोदा, दिलवाडा, मावशिया, तिलाना, लोहरवाडा व रामसर। वार्ड संख्या 32- हाथीखेडा, माकड़वाली, घूघरा, नारेली, रसूलपुरा, सेदरिया, कायड, तबीजी, दौराई व सोमलपुर।

error: Content is protected !!