अजमेर। जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी ने मंगलवार शाम आगामी दिनों में होने वाले पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठो के प्रभारी अधिकारियों से चुनाव से संबंधित कार्य की जानकारी ली।
जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी ने कलेक्टे्रट के सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठो के अधिकारियों से मतदान, मतगणना, वाहन,मतपत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिला रसद अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठो के अधिकारियों को निर्देश दिए की शेष रहे कार्य शीघ्र निस्तारित कर लें। बैठक में विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
जिला रसद अधिकारी श्री सिंधी ने बाद में राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज में विभिन्न अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
15 जनवरी को रवाना होंगे मतदान दल
अजमेर। पंचायतीराज आम चुनाव 2015 के प्रथम चरण के लिए मतदान दल 15 जनवरी को राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज से रवाना होंगे।
जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार 15 जनवरी को प्रात: 9,00 बजे अन्तिम प्रशिक्षण के पश्चात् मतदान दलों को उन्हे आवंटित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए मतदान रवानगी स्थल पर सभी तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।
चुनाव में लगे वाहनो को कूपन से मिलेगा डीजल व पैट्रोल
अजमेर। पंचायतीराज आम चुनाव 2015 में लगे वाहनो को डीजल व पैट्रोल कूपन से मिलेगा। सभी पैट्रोल पम्पो को वाहनो को इन कूपन के आधार पर डीजल, पैट्रोल व ऑयल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी पैट्रोल पम्पो को इस सम्बन्ध में निर्देश जारी कर दिए गए है। कूपन के रंग के आधार पर 20 व 10 लीटर पैट्रोल व डीजल तथा एक लीटर ऑयल दिया जाएगा।
हरि सिंह यादव चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
अजमेर। पंचायत आमचुनाव-2015 के तहत समस्त पंचायत समिति क्षेत्र जिला अजमेर हेतु रजिस्ट्रार, राजस्थान सिविल सर्विस अपीलेंट ट्रिब्यूनल श्री हरिसिंह यादव को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रभारी अधिकारी पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम श्री सी आर मीणा के अनुसार चुनाव पर्यवेक्षक श्री हरिसिंह यादव सर्किट हाउस के कमरा नम्बर में 6 में ठहरेेंगे, उनके टेलीफोन नम्बर 0145-2425795 व मोबाइल नम्बर 9413348579 है।
मतदान दल पोलोटेक्निक कॉलेज अजमेर में सामग्री जमा कराएंगे
अजमेर। पंचायत आम चुनाव 2015 के दौरान पंच, सरपंच के चुनाव के बाद मतदान दल राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज अजमेर में सामग्री जमा कराएंगे। सामग्री संग्रहण हेतु प्रभारी अधिकारी संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरूषी मलिक के अुनसार मतदान दल आगामी 19 व 25 जनवरी 2015 एवं 2 फरवरी 2015 को उपसरपंच के निर्वाचन करवाने के बाद प्रात: 11.30 बजे राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज अजमेर में सामग्री करायेंगे। जिसके तहत 19 जनवरी को पंचायत समिति पीसांगन, जवाजा व भिनाय के मतदान दल संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के पर्यवेक्षण में सामग्री जमा कराएंगे। इसी प्रकार 25 जनवरी को पंचायत समिति श्रीनगर, अरांई व मसूदा के मतदान दल एवं 2 फरवरी को पंचायत समिति किशनगढ, केकडी व सरवाड के मतदान दल संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के पर्यवेक्षण में राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज अजमेर में सामग्री जमा कराएंगे।